जंतर-मंतर पर अंकिता भंडारी केस में न्याय और VIP आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, जोरदार प्रदर्शन
दिल्ली : जंतर-मंतर पर अंकिता भंडारी न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच द्वारा अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय और कथित VIP आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि घटना को तीन वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अब तक पूरी तरह न्याय नहीं मिला है और कथित VIP आरोपी अभी भी जांच के दायरे से बाहर हैं।
मंच की प्रतिनिधि कमला पंत ने आरोप लगाया कि मामले में कुछ नामों का उल्लेख होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई है और सरकार इस प्रकरण में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित नहीं कर रही है। वहीं निर्मला बिष्ट ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की बात करने वाली सरकार को इस मामले में गंभीरता दिखानी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) सर्वेश डंगवाल ने भी सरकार पर सवाल उठाते हुए मामले में पारदर्शी जांच की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई से कराई जाए और सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में मामले की सुनवाई हो। साथ ही कथित VIP व्यक्तियों को तुरंत जांच के दायरे में लाकर कार्रवाई करने की मांग की गई।
सभा को कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और नेताओं ने संबोधित किया, जबकि दिल्ली और उत्तराखंड से बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
नैक प्रत्यायन की तैयारियों को मिलेगी विशेषज्ञ मार्गदर्श...
Asarkari Reporter Oct 11, 2026 135 501.8k
नयार घाटी के बिलखेत में कमर्शियल पैराग्लाइडिंग शुरू, आस...
Asarkari Reporter Oct 21, 2026 153 163.4k
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानद...
Asarkari Reporter Oct 23, 2026 153 109.8k
मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल ...
Asarkari Reporter Oct 10, 2026 122 501.8k
मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर नरेंद्र नगर में पार्कि...
Asarkari Reporter Oct 15, 2026 107 419.7k
-
Manisha KhanMazaa aa gaya, amazing insights!6 months agoReplyLike (136) -
Hemlata TiwariThe next decade could see significant changes based on this.6 months agoReplyLike (95) -
Nikita DeyThis sets the stage for future policy discussions.6 months agoReplyLike (123) -
Yashaswini BhattKeeping track of these updates is essential.6 months agoReplyLike (107) -
Payal ChopraIs jaankari ko regional languages mein bhi uplabdh karana chahiye.6 months agoReplyLike (114) -
Neha SenThis highlights a crucial aspect of governance/public life.6 months agoReplyLike (110)