दूरस्थ घेस क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, कैल नदी में समाई बोलेरो, 4 की मौत, 3 घायल
रैबार डेस्क: उत्तराखंड के चमोली जिले के देवाल विकास खंड में गुरुवार को दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। गुरुवार को कुंनार-गेस मोटर मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़कते हुए सीधे कैल नदी में जा गिरा। इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वाहन में कुल सात लोग सवार थे।
जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन घेस से कुंनार गांव की तरफ आ रहा था। कुंनार के समीप चालक ने नियंत्रण खो दिया जिससे वह खाई को पार करता हुआ सीधे उफनती कैल नदी में जा समाया। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की भयावहता को देखते हुए स्थानीय ग्रामीण तुरंत रेस्क्यू के लिए घटनास्थल की ओर दौड़े। घटनाक्रम के शुरुआती दौर में एक महिला और एक बच्चा वाहन से छिटककर सुरक्षित बाहर गिर गए थे, जिन्हें चोटें आई हैं।
प्रशासन और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कुल तीन घायलों को तुरंत रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया और नजदीकी अस्पताल भिजवाया। वहीं, नदी से अब तक चार शवों को बाहर निकाला जा चुका है।मृतकों की पहचान अभी तक पूरी तरह से नहीं हो पाई है, लेकिन स्थानीय स्रोतों के मुताबिक वे आसपास के गांवों के निवासी थे।घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद देवाल अस्पताल ले जाया जा रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
The post दूरस्थ घेस क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, कैल नदी में समाई बोलेरो, 4 की मौत, 3 घायल appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
सीएम धामी ने किया एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी में 20.55 क...
Asarkari Reporter Oct 20, 2026 156 236.1k
हरिद्वार में हुई धामी कैबिनेट की अहम बैठक, अग्निवीरों क...
Asarkari Reporter Oct 12, 2026 129 501.8k
बेटियों के सम्मान और सुरक्षा से ही कन्या पूजन सार्थक: C...
Asarkari Reporter Oct 12, 2026 152 501.8k
-
Krishna PillaiActive citizenship involves staying informed about such matters.4 months agoReplyLike (93) -
Deepti TiwariThis sets the stage for future policy discussions.4 months agoReplyLike (133) -
Amaira JainMujhe lagta hai sabko yeh padhna chahiye.4 months agoReplyLike (118) -
Reema ShahAapka article dil ko choo gaya!4 months agoReplyLike (129) -
Suhana MittalMujhe lagta hai isme kuch aur chhupa hua hai.4 months agoReplyLike (148) -
Sanjana KhanAisa kaise ho sakta hai?4 months agoReplyLike (97)