सीएम धामी ने दलेर मेहंदी से की फोन पर बात, मिका सिंह बोले, धामी पर भरोसा है, सब सुलझा लेगें

Oct 24, 2026 - 00:30
 129  3.6k
सीएम धामी ने दलेर मेहंदी से की फोन पर बात, मिका सिंह बोले, धामी पर भरोसा है, सब सुलझा लेगें

रैबार डेस्क: मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी के साथ मंत्री सुबोध उनियाल के विवाद को ठंडा करने के लिए खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मैदान में उतरे हैं। पहल दलेर के भाई मिका सिंह से सीएम धामी ने बात की और आज खुद दलेर मेहंदी को फोन करके सीएम ने उनका हाल चाल जाना। सीएम धामी का कहना है कि अब इस विवाद को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहिए। उधर दलेर के भाई मिला सिंह ने भी सीएम पर पूरा भरोसा जताया है।

मुख्यमंत्री धामी ने फेसबुक पर लिखा कि, प्रसिद्ध गायक दलेर मेंहदी जी से फोन पर वार्ता कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान विगत दिनों हुए घटनाक्रम के संबंध में भी चर्चा हुई। देवभूमि उत्तराखण्ड ‘अतिथि देवो भवः’ की समृद्ध परंपरा का संवाहक है। हमारी लोकसंस्कृति, आत्मीय आतिथ्य और सौहार्द की भावना ही देवभूमि की विशिष्ट पहचान है। यहां कला, संस्कृति और कलाकारों का सदैव स्वागत एवं सम्मान किया जाता रहा है। हमारा प्रयास है कि इस घटनाक्रम को पीछे छोड़कर आपसी संवाद, सौहार्द और सकारात्मकता की भावना के साथ आगे बढ़ा जाए।

इससे पहले सीएम धामी ने मिका सिंह से भी इस लिषय पर बात की थी, जिसके बाद मिका सिंह ने सीएम की जमकर तारीफ की है। मिका ने लिखा कि

उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर धामी  जी के प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है। दलेर भाई से जुड़े मामले को लेकर उन्होंने मुझे खुद फोन किया, और मैं उनके इस कदम की दिल से सराहना करता हूँ। मैं धामी साहब को बहुत अच्छे से जानता हूँ। वे एक विनम्र और जमीन से जुड़े इंसान हैं, और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूँ।

मेरी उनसे बस एक विनम्र प्रार्थना है कि वे मंत्री सुबोध उनियाल जी से कहें कि वे एक छोटा सा वीडियो बनाकर अपना बयान स्पष्ट करें। साथ ही, उन्होंने जो यह कहा था कि परफॉरमेंस के दौरान दलेर भाई नशे में थे, उसके लिए वे उनसे माफी भी मांग लें। मेरा मानना ​​है कि गलतफहमियां हो सकती हैं, लेकिन उन्हें शालीनता से सुलझाया भी जा सकता है। मुझे उम्मीद है कि इस छोटे से कदम से यह मामला खत्म हो जाएगा और दलेर भाई के सम्मान और प्रतिष्ठा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। मुझे धामी साहब की समझदारी और उनके नेतृत्व पर पूरा भरोसा है।

बता दें कि नरेंद्रनगर में दलेर मेंहदी के कार्यक्रम के दौरान सुबोध उनियाल ने मंच पर जाकर मेहंदी और उनकी टीम को लताड़ लगाई थी। आरोप है कि दलेर मेहंदी और उनकी टीम के साथी नशे में थे, इसलिए वे केवल लिप्सिंग कर रहे थे, गाना नहीं सुना पा रहे थे। बड़े कलाकार के साथ मंच पर ऐसा बर्ताव देखकर बॉलीवुड के तमाम कलाकार दलेर मेहंदी के समर्थन में आए हैं।

The post सीएम धामी ने दलेर मेहंदी से की फोन पर बात, मिका सिंह बोले, धामी पर भरोसा है, सब सुलझा लेगें appeared first on Uttarakhand Raibar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0