अखिलेश यादव का विवादित बयान, उत्तराखंड के लोगों को बताया घुसपैठिया, सीएम धामी ने किया पलटवार

Oct 24, 2026 - 18:30
 138  4.4k
अखिलेश यादव का विवादित बयान, उत्तराखंड के लोगों को बताया घुसपैठिया, सीएम धामी ने किया पलटवार

रैबार डेस्क: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के विवादित बयान को लेकर उत्तराखंड में राजनीति तेज हो गई। अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क नाम लिए बगैर तंज कसा कि सबसे बड़े घुसपैठिए उत्तराखंड से हैं जो यूपी में आए हैं। इस बयान के बाद उत्तराखंड में अखिलेश यादव का विरोध हो रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अखिलेश की इस हरकत को उत्तराखंड के लोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

बता दें कि अखिलेश यादव ने ‘घुसपैठिया’ शब्द को लेकर BJP पर हमला करते हुए उत्तराखंड से आने वालों लोगों को यूपी में सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया। अखिलेश ने सीएम योगी का नाम लिए बगैर कहा कि सबसे बड़े घुसपैठिए यूपी में है उत्तराखंड से आए हैं। बता दें कि योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से संबंध रखते हैं। इस बयान के बाद सियासत गरमा गई है। बीजेपी लगातार उन पर पलटवार कर रही है।

सीएम ने कहा पिता ने चलवाई गोलियां, बेटा बता रहा घुसपैठिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अखिलेश यादव का उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना देवभूमि के स्वाभिमान और हमारे संघर्ष का अपमान है। उत्तराखंड के लोग इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। सीएम ने कांग्रेस से भी सवाल किया कि क्या कांग्रेस अपने राजनीतिक सहयोगी अखिलेश यादव के इस बयान का समर्थन करती है? क्या उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना कांग्रेस को स्वीकार है? सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड के लोग यह भी नहीं भूले हैं कि जब अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब उत्तराखंड राज्य की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा में गोलियां चलाई गई. उस दौरान आंदोलनकारियों पर अत्याचार हुआ था। उन्होंने आगे कहा कि, “पिता के शासनकाल में उत्तराखंड के आंदोलनकारियों पर गोलियां चलीं और आज पुत्र उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कह रहे हैं। उत्तराखंड के लोग अपने संघर्ष और बलिदान को कभी नहीं भूल सकते

कांग्रेस को भी ऐतराज

कांग्रेस ने भी ऐसे बयान से नाराजगी जताई है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुजाता पॉल का कहना है कि उत्तराखंड के बारे में इस तरह का बयान देने का किसी को अधिकार नहीं है। उत्तराखंड में सभी का स्वागत है, लेकिन उन्होंने क्या सोच कर इस तरह का बयान दिया है, ये बड़ा सवाल है। सुजाता ने कहा कि अखिलेश के घर के अंदर भी घुसपैठिया घुस गए हैं क्योंकि उनकी पत्नी उत्तराखंड से हैं और उनके भाई की पत्नी भी उत्तराखंड से हैं। ऐसे में उनसे यह पूछना चाहिए कि उन्होंने इस तरह की बातें क्यों कही हैं ।यह देश सभी का ऐसे में सभी का सम्मान करना चाहिए और इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए।

The post अखिलेश यादव का विवादित बयान, उत्तराखंड के लोगों को बताया घुसपैठिया, सीएम धामी ने किया पलटवार appeared first on Uttarakhand Raibar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0