अ.भा.अग्रवाल सम्मेलन व भारत विकास परिषद गंगोत्री शाखा द्वारा “शिक्षक सम्मान समारोह -2026” का भव्य आयोजन

Sep 6, 2026 - 09:30
 164  2.1k
अ.भा.अग्रवाल सम्मेलन व भारत विकास परिषद गंगोत्री शाखा द्वारा “शिक्षक सम्मान समारोह -2026” का भव्य आयोजन

 

उत्तरांचल आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष डा अश्विनी काम्बोज सहित पांच दर्जन विभूतियों को किया गया सम्मानित

देहरादून-शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद, गंगोत्री शाखा, देहरादून एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में “शिक्षक सम्मान समारोह-2026” का भव्य आयोजन नगर निगम प्रेक्षागृह, देहरादून में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को पगड़ी, पगड़ी, अंगवस्त्र सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया तथा उनके प्रति समाज के प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, भगवान श्री गणेश एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर देहरादून की मधुर गायिका श्रीमती प्रीति रावत ने भगवान श्री गणेश की भावपूर्ण वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया तथा नन्ही बालिका प्रतिष्ठा रावत ने माँ सरस्वती की मनमोहक वंदना प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। तत्पश्चात सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इसके उपरांत श्रीमती विजयलक्ष्मी अग्रवाल के नेतृत्व में सभी ने एक स्वर में “वंदे मातरम्” का सामूहिक पूर्ण गायन किया गया ।पूरे सभागार में राष्ट्रभक्ति का अनुपम वातावरण छा गया तथा उपस्थित सभी अतिथि एवं श्रोता भाव-विभोर हो उठे।

कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में भारत विकास परिषद, गंगोत्री शाखा के महासचिव एवं श्रृंखला म्यूजिकल ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष व उत्तराखंड के प्रसिद्ध गायक पीयूष निगम, उत्तराखंड की स्वर कोकिला श्रीमती मनीषा आले व श्रीमती प्रीति रावत द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने पूरे सभागार को राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत- प्रोत कर दिया। उनकी शानदार प्रस्तुतियों पर उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं आकर्षक मंच संचालन योगेश अग्रवाल एवं श्री पीयूष निगम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जबकि मंच संयोजन का दायित्व पीयूष श्रीवास्तव ने सफलतापूर्वक निभाया।
समारोह मे कैबिनेट मंत्री खजान दास, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा तथा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल , विधायक सविता कपूर सम्माननीय अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता देहरादून नगर निगम के माननीय महापौर सौरभ थपलियाल ने की।

विशिष्ट अतिथियों में भारत विकास परिषद की क्षेत्रीय अधिकारी निशा अग्रवाल, प्रांतीय महासचिव संजय गर्ग माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड के निदेशक विनोद सेमल्टी जी तथा तुलाज यूनिवर्सिटी, देहरादून के अध्यक्ष सुनील जैन की गरिमा उपस्थित उपस्थिति में सभी ने समारोह की मुक्त कंठ से सराहना की

अपने संबोधन में सभी अतिथियों ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनमें संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रभक्ति की भावना का भी संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के पथप्रदर्शक हैं और ऐसे सम्मान समारोह समाज में उनके प्रति आदर एवं सम्मान को और अधिक सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।
समारोह के दौरान सम्मानित हुए शिक्षकों को पगड़ी पहनाकर, सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। उपस्थित शिक्षकों एवं अतिथियों ने कार्यक्रम की भव्यता, अनुशासित व्यवस्था एवं उत्कृष्ट आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन उत्तराखंड के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रोशन लाल अग्रवाल, प्रदेश चेयरमैन योगेश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष पराग गुप्ता, प्रदेश महासचिव सुनील अग्रवाल, तथा पंकज गुप्ता, गंगोत्री शाखा अध्यक्ष डॉ. एस.के. अग्रवाल, शाखा महासचिव पीयूष निगम सहित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

समारोह का समापन राष्ट्रगान, आभार ज्ञापन एवं भारत माता की जय के उद्घोष के साथ हुआ। समारोह उपरांत शिक्षक दिवस आज के ही दिन जन्मे रोशनलाल अग्रवाल के जन्म दिवस को समारोह पूर्वक मनाते हुए उन्हें ढेरों बधाइयां तथा असंख्य शुभकामनाएं प्रदान की गई।

समारोह में सम्मानित होने वाले शिक्षकगण की सूची निम्न प्रकार हैं

*श्री अभिषेक कुमार शुक्ला*
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हरिद्वार

*श्री अवधेश दुबे प्राचार्य*
विद्यालय पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अपर कैंप

*डॉ अश्वनी कंबोज*
अध्यक्ष
उत्तरांचल आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज
देहरादून

*डॉ विजयपाल सिंह*
प्रदेश निरीक्षक विद्या भारती उत्तराखंड

*डॉ रोहित गोयल*
हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट कंप्यूटर साइंस देवभूमि उत्तराखंड

*श्री हरीश मित्तल*
निदेशक
दून वैली पब्लिक इंटर कॉलेज देहरादून

*श्री सुनील जैन*
अध्यक्ष
तुलाज़ यूनिवर्सिटी देहरादून

*श्रीमती बसंती खम्पा*
प्राचार्य
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बीरपुर

*श्री राजेंद्र प्रसाद रतूड़ी उर्फ़ राजेंद्र निर्मल*
सेवानिवृत्त
उपनिदेशक शिक्षा विभाग

*डॉ.महताब सिंह गोसाई*
प्राचार्य
एस वी एम आई सी कोटी भानीयावाला

*डॉ शशि भूषण अमोली*
प्रवक्ता
श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज देवली पोखला

*श्रीमती संध्या जोशी*
निदेशक
सुरभि म्यूजिकल एंड डांस इंस्टीट्यूट

*रूपचंद गुरुजी*
सेवानिवृत्त खेल शिक्षक
राजकीय इण्टर कालेज

*सुश्री पूजा कंबोज*
उप प्रधानाचार्य
सेंट लॉरेंस कॉन्वेंट स्कूल यमुनानगर

*श्रीमती रचना देव*
सेवानिवृत्ति
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय
ओ एल एफ
देहरादून

*डॉ लालिमा वर्मा*
सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त
केंद्रीय विद्यालय संगठन

*श्रीमती नीतू सिंह*
अध्यापिका
हिल व्यू पब्लिक स्कूल
माजरा
हिमाचल सरकार

*श्रीमती कृष्णा राय*
अध्यक्ष
एस वी एन सीनियर सेकेंडरी स्कूल
श्यामपुर पोंटा साहिब
जिला सिरमौर

*श्री बृजेश कुमार शर्मा*
प्रधानाध्यापक
सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज जांघेरा समसपुर सहारनपुर

*डॉक्टर भारती मिश्रा*
लेक्चरर
समर वैली पब्लिक स्कूल देहरादून

*श्रीमती कविता जनवेजा*
लेक्चर पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन
जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश

*श्री अनिरुद्ध कुमार गोयल*। सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य
सरस्वती विद्या मंदिर
मेरठ

*श्री दिनेश सेमवाल*
सेवानिवृत शिक्षक
राजकीय विद्यालय

*श्रीमती प्रियंका वर्मा*
प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज
मिसरवाला
जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश

*श्रीमती स्मिता गुप्ता*
निदेशक पैराडाइज शिक्षा इंस्टीट्यूट देहरादून

*श्री डी एम लखेड़ा*
खेल शिक्षक
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बीरपुर देहरादून

*श्रीमती प्रीति सक्सेना*
उपायुक्त
केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग
देहरादून

*श्रीमती अन्नू रानी*
शिक्षिका
कालसी

*श्रीमती पूनम वर्मा*
प्राचार्या
कैंट गर्ल्स इंटर कालेज

*श्री सुशील शर्मा*
नेशनल कराटे कोच
हरियाणा

*श्री विशाल मणि बहुगुणा*
सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक
राजकीय माध्यमिक विद्यालय
कफनौल
उत्तरकाशी

*डॉ कृष्ण सिंह मलिक*
शिक्षक
सहारनपुर

*डॉ अशोक शर्मा जी*
सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य
राजकीय इंटर कॉलेज भगवानपुर

*श्रीमती मोनिका सैनी*
शिक्षिका
पौड़ी गढ़वाल

*श्री योगेश कालड़ा*
राष्ट्रीय कोच
अखिल भारतीय कराटे एसोसिएशन

*सम्मानित होने वाले मेघावी छात्र छात्राएं*

1.*विधि डबराल* 492
के वि एच बी के क्रमांक 2
2.*शीतल* 489
के वि भारतीय सैन्य अकादमी
3.*तापुर ध्यानी* 489
के वि ओएफडी
4.*विभा त्रिपाठी* 487
के वि ओएलएफ
5.*दिव्यांन* 487
के वि ओएनजीसी
6.*प्रज्ञा पांडे* 486
के वि ओएनजीसी
7.*इप्शिता सिंह* 485
के वि एच बी के क्रमांक 1
8.*श्रेयांशी गरेन* 485
के वि ओएनजीसी
9.*श्यामा रे* 484
के वि आई आई पी
10.*विवान चौहान* 483
एच बी के क्रमांक 1
11.*अमेय श्रीनिधि* 483
के वि एस बी के क्रमांक 1
12.*गार्गी भट्ट* 483
के वि भारतीय सैन्य अकादमी
13.*भव्या श्री* 483
के वि आइ टी बी पी शिफ्ट 2
14.*श्रेया*
सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज
डोईवाला
15.*अक्षिता*
सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज
डोईवाला

The post अ.भा.अग्रवाल सम्मेलन व भारत विकास परिषद गंगोत्री शाखा द्वारा “शिक्षक सम्मान समारोह -2026” का भव्य आयोजन appeared first on .

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0