आज नई दिल्ली में शुरू होगा 12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन
नई दिल्ली ( दस्तक डेस्क) : ब्रिक्स संगठन के महत्वपूर्ण पहलों में से एक उसका संसदीय सम्मेलन है । ब्रिक्स देश संसदीय शासन प्रणाली की परंपराओं वाले हैं, इसलिए संसदीय मूल्यों को सामूहिक तौर पर सुदृढ़ करने के लिए बैठकों का होना जरूरी है। इसी कड़ी में 12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में शुरू होगा।
दो दिन के इस कार्यक्रम का विषय है – जन-केंद्रित विकास के लिए संसदों को सशक्त बनाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में भाग लेंगे और प्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कार्यवाही की अध्यक्षता के साथ-साथ द्विपक्षीय बैठकों में अतिथियों के साथ चर्चा भी करेंगे।
कार्यक्रम में ब्रिक्स के ग्यारह सदस्य देशों और 10 भागीदार देशों को आमंत्रित किया गया है। 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का उद्देश्य सुगमता, नवाचार, सहयोग और स्थिरता पर आधारित संवाद को बढ़ावा देना है। विचार-विमर्श में आतंकवाद से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा होगी। संसदीय कूटनीति, क्षमता विकास और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के लिए एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
राष्ट्रपति मुर्मु ने माता साहिब हसी देवी जी की 200वीं ज...
Asarkari Reporter Oct 23, 2026 116 148.5k
पंचर BMW को सड़क किनारे छोड़ना पड़ा भारी, क्लेम ठुकराने...
Asarkari Reporter Oct 14, 2026 134 501.8k
नमो भारत ट्रेन परिचालन के तीन साल पूरा होने पर एनसीआरटी...
Asarkari Reporter Oct 19, 2026 106 319.7k
गुवाहाटी में खुलेगा पूर्वोत्तर का पहला वीजा आवेदन केंद्...
Asarkari Reporter Oct 15, 2026 120 458.4k
-
Ankita GhoshWhat are the key takeaways or action points from this update?Just NowReplyLike (143) -
Ankita GhoshIske regional disparities par kya asar pad sakta hai?Just NowReplyLike (153) -
Gargi DasRequesting more such analytical pieces.Just NowReplyLike (89) -
Maya PillaiThis is a significant development worth following closely.Just NowReplyLike (141) -
Isha GuptaKaash sab log aise sochte!Just NowReplyLike (119) -
Roshni VermaAakhir sach kya hai?Just NowReplyLike (110)