गोपेश्वर में डायलिसिस सेंटर की राह हुई आसान, सांसद अनिल बलूनी ने जारी की 50 लाख रुपये की पहली किस्त
गोपेश्वर (चमोली)। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में डायलिसिस सेंटर की स्थापना के लिए 50 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। इसके चलते अब गोपेश्वर में डायलिसिस सेंटर की उम्मींदे जग गई हैं।
बताते चले कि जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में डायलिसिस सेंटर न होने से मरीजों को देहरादून तथा ऋषिकेश की शरण लेनी पड़ रही थी। इसके चलते गरीब मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पिछले दिनों गोपेश्वर आए सांसद बलूनी से गोपेश्वर में डायलिसिस सेंटर स्थापित करने की मांग की गई। इस पर उन्होंने तत्काल हामी भरी और डायलिसिस सेंटर स्थापित करने के लिए उपयुक्त कदम उठाने का भरोसा दिया। इस मामले में उन्होंने चमोली जिला प्रशासन से भी प्रस्ताव मांगा। इस आधार पर उन्होंने सांसद निधि से 50 लाख रुपये डायलिसिस सेंटर के लिए धनराशि अवमुक्त करने के लिए सांसद निधि की नोडल अधिकारी व गढ़वाल की जिलाधिकारी को पत्र भेजकर 50 लाख की पहली किस्त जारी करने की संस्तुति की है। इस तरह अब गोपेश्वर में डायलिसिस सेंटर स्थापित होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। माना जा रहा है कि अब दूसरी किस्त भी जल्द जारी हो जाएगी। सांसद की इस पहल से अब मरीजों को भारी राहत मिलने की उम्मींदे जग गई है।
पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी तथा भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक नवल भट्ट ने सांसद बलूनी द्वारा डायलिसिस सेंटर के लिए दी गई सौगात पर आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सांसद की इस पहल से सीमांत जनपद के मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ तो मिलेगा ही अपितु गरीब मरीजों को राहत भी मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
पौड़ी गढ़वाल : रांसी स्टेडियम में लगभग 500 खिलाड़ियों न...
Asarkari Reporter Aug 23, 2026 118 501.8k
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकार...
Asarkari Reporter Aug 22, 2026 117 501.8k
संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा ...
Asarkari Reporter Aug 26, 2026 159 484.8k
-
Charu TripathiThe next decade could see significant changes based on this.3 months agoReplyLike (104) -
Mamta MishraBahut hi intriguing story hai.3 months agoReplyLike (162) -
Oindrila SinghTime will tell the true impact of this decision.3 months agoReplyLike (111) -
Roshni MalikFacts check kiye bina comment nahi karna chahiye.3 months agoReplyLike (191) -
Zara KhanSafal implementation ke liye clear guidelines honi chahiye.3 months agoReplyLike (182) -
Roshni MishraBeing prepared is always better.3 months agoReplyLike (111)