जीएम मॉड्यूलर ने यूपी में बढ़ाई कंपनी की मौजूदगी
लखनऊ में स्मार्ट लिविंग स्टूडियो किया लॉन्च, सुनील सेठी पहुंचे
लखनऊ : उत्तर भारत के बाजारों में अपनी पकड़ मजबूत करने के इरादे से इलेक्ट्रिकल सॉल्यूशंस के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी जीएम मॉड्यूलर ने लखनऊ में ‘स्मार्ट लिविंग स्टूडियो’ लॉन्च किया है। यह लॉन्च उत्तर भारत में कंपनी के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गोमती नगर स्थित यह नया शोरूम 1,353 वर्ग फुट में फैला हुआ है और इसे एक प्रीमियम, एक्सपीरिएंशियल रिटेल वातावरण प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस स्टूडियो में जीएम मॉड्यूलर के विस्तृत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को प्रदर्शित किया गया है, जिसमें मॉड्यूलर स्विचेस, लग्ज़री लाइटिंग सॉल्यूशंस, एडवांस्ड होम ऑटोमेशन सिस्टम, फैन और घरेलू उपकरण, म्यूजिक एवं मोबाइल एक्सेसरीज़ तथा अन्य स्मार्ट लिविंग इनोवेशन शामिल हैं।
कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खड़कवाल, आरएसएस संपर्क प्रमुख (अवध प्रांत) प्रशांत भाटिया सहित कई विशिष्ट अतिथि और उद्योग प्रमुख मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध अभिनेता और ब्रांड एंबेसडर सुनील शेट्टी ने भी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई, जहां उन्होंने उपस्थित लोगों से संवाद किया और आधुनिक घरों में स्मार्ट व मॉडर्न लिविंग सॉल्यूशंस के महत्व पर प्रकाश डाला। यह शोरूम विभूति खंड, आदित्य टॉवर, गोमती नगर में स्थित है और इसे उपभोक्ताओं व इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स के लिए अत्याधुनिक इलेक्ट्रिकल व लाइफस्टाइल सॉल्यूशंस का वन-स्टॉप डेस्टिनेशन बनाया गया है, जहां एक्सपर्ट गाइडेंस और लाइव प्रोडक्ट डेमोंस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध है।

इस अवसर पर जीएम मॉड्यूलर के चेयरमैन रमेश जैन ने कहा, उत्तर प्रदेश के बाजार हमारी ग्रोथ के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। जीएम स्मार्ट लिविंग स्टूडियो के लॉन्च के साथ हम उत्तर भारत में अपनी मौजूदगी को मजबूत कर रहे हैं और अपने ग्राहकों के और करीब आ रहे हैं। लखनऊ में एक समर्पित डिपो के माध्यम से हम तेज़ सेवाएं भी सुनिश्चित करेंगे। मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में हम विजयवाड़ा में एक नई यूनिट के साथ-साथ मुंबई और हैदराबाद की अपनी इकाइयों का विस्तार कर रहे हैं, जिससे उच्च गुणवत्ता वाले इनोवेटिव समाधान प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता और मजबूत होती है। इस लॉन्च के साथ जीएम मॉड्यूलर ने अपने रिटेल नेटवर्क को और मजबूत करते हुए नवाचार, डिजाइन और तकनीक के माध्यम से रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर बनाने की अपनी सोच को आगे बढ़ाया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0