दिल्ली अग्निकांड: गिरफ्तार शेफ केसर सिंह नेगी को कोर्ट से मिली जमानत
रैबार डेस्क: दिल्ली के मालवीय नगर होटल अग्निकांड मामले में गिरफ्तार किए गए उत्तराखंड के शेफ केसर सिंह नेगी (केशव नेगी) को अदालत से जमानत मिल गई है। इससे पहले उन्हें न्यायिक हिरासत (जेल) भेजा गया था और उनकी जमानत याचिका भी खारिज हो चुकी थी।
मामले में जांच के दौरान कथित लापरवाही और उनकी भूमिका को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी। जमानत मिलने के बाद उनके परिजनों सहित समर्थकों में खुशी का माहौल है। सोशल मीडिया पर समर्थक इसे “सत्य की जीत” बताते हुए उन्हें बधाई दे रहे हैं।
एडिशनल सेसन जज समर विशाल की अदालत ने कहा कि सिर्फ रसोई के उपकरण चलाना अपने आप में आपराधिक लापरवाही साबित नहीं करता। अदालत ने कहा कि भवन संरचना, फायर सेफ्टी, एलपजी सिस्टम, इमरजेंसी एग्जिट औऱ सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी मालिक की होती है, एक वेतन भोगी कुक की नहीं। कोर्ट ने कहा कि ये एक गंभीर मामला है लेकिन इस आधार पर अनिश्चितकाल के लिए किसी को जेल में नहीं रखा जा सकता।
बता दें कि 3 जून को दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लोरिश स्टे में भी,ण आग लग गई थी, जिससे होटल में ठहरे 23 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। पुलिस ने इस मामले में होटल मालिक लवकेश बजाज और होटल के कुक केशर नेगी को गिरफ्तार किया था। लेकिन एक कुक की गिरफ्तारी से कई सवाल उठ रहे थे। लोग केसर नेगी के लिए न्याय की मांग के लिए सड़कों पर उतरे थे।
The post दिल्ली अग्निकांड: गिरफ्तार शेफ केसर सिंह नेगी को कोर्ट से मिली जमानत appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
60 वर्ष की महिलाएं करेंगी रोडवेज बसों में मुफ्त सफर, 10...
Asarkari Reporter Aug 29, 2026 144 501.8k
ऋषिकेश में खुलेगा कैंसर इंस्टीट्यूट, उत्तराखंड में बनेग...
Asarkari Reporter Aug 26, 2026 120 501.8k
-
Monika SharmaYeh baat kaafi time se chhupi hui thi.1 month agoReplyLike (110) -
Falguni NaiduThis deserves to be viral!1 month agoReplyLike (90) -
Falguni NaiduKya yeh sach mein hona chahiye tha?1 month agoReplyLike (159) -
Madhuri ChawlaWhat future developments can we anticipate related to this?1 month agoReplyLike (111) -
Yashaswini BhattBahut hi logical point lagta hai.1 month agoReplyLike (169) -
Asha NairThis move towards transparency is appreciated.1 month agoReplyLike (159)