बागेश्वर: सावन के पहले सोमवार को बड़ा हादसा, सरयू नदी में बहा 7 साल का बच्चा
रैबार डेस्क: सावन के पहले सोमवार को बागेश्वर के कपकोट में बडा हादसा हो गया। अपनी मां के साथ शिवालय गया 7 साल का मासूम पानी भरते वक्त अचानक सरयू नदी में गिरकर बह गया। पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सात वर्षीय राकेश अपनी मां कमला देवी के साथ शिवालय गया था। नदी से पानी भरने के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव में जा गिरा। मौके पर मौजूद स्थानीय युवा ने तत्काल नदी में छलांग लगाकर बच्चे को बचाने का प्रयास किया। लेकिन तेज धारा के कारण बच्चे तक नहीं पहुंच सके।
राकेश की मां कमला देवी ने बताया कि उनका बेटा कक्षा दो का छात्र था। उसके पिता नारायण सिंह निजी नौकरी करते हैं। परिवार मूल रूप से लाहुर गांव का रहने वाला है और बच्चों की पढ़ाई के लिए कपकोट में किराये के मकान में रह रहा है।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और बालक की तलाश के लिए खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
The post बागेश्वर: सावन के पहले सोमवार को बड़ा हादसा, सरयू नदी में बहा 7 साल का बच्चा appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
ऋषिकेश में खुलेगा कैंसर इंस्टीट्यूट, उत्तराखंड में बनेग...
Asarkari Reporter Aug 26, 2026 120 406.2k
देहरादून में दिनदहाड़े फायरिंग, हरियाणा नंबर की कार में...
Asarkari Reporter Aug 21, 2026 141 501.8k
भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, सोमवार को इन जिलों में बंद र...
Asarkari Reporter Aug 31, 2026 140 173.5k
-
Bhavna ThakurAccurate information sharing is crucial in today's world.1 month agoReplyLike (120) -
Roshni MalikMazedar aur impactful article hai.1 month agoReplyLike (95) -
Yashaswini BhattCould you elaborate on the verification process for this information?1 month agoReplyLike (157) -
Hemlata TiwariLog ab kuch seekh rahe hain.1 month agoReplyLike (163) -
Diya GuptaThe significance of this update cannot be understated.1 month agoReplyLike (184) -
Bhavna ThakurThis could be a game-changer if implemented effectively.1 month agoReplyLike (105)