मेरठ मेडिकल कालेज में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के विषय पर विचार गोष्ठी

Jun 11, 2026 - 18:30
 102  4.5k
मेरठ मेडिकल कालेज में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के विषय पर विचार गोष्ठी

Meerut News: मेडिकल कॉलेज मेरठ के उपप्राचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर टॉक की अध्यक्षता में आईएमए उत्तर प्रदेश, आईएमए मेरठ तथा मेडिकल college मेरठ के संकाय सदस्यों के साथ 12 सालों में सरकार द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य एवम् चिकित्सा शिक्षा में हुई गुणात्मक वृद्धि के विषय में विचार गोष्ठी की गई।
चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि
गोष्ठी में उप-प्राचार्य ने बताया कि केंद्र सरकार के 12 सफल वर्षों में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। मेडिकल कॉलेजों की संख्या दोगुनी से अधिक हो गई है, जिससे देश में एमबीबीएस और पीजी सीटों में भारी उछाल आया है। चिकित्सा शिक्षा में 12 वर्षों मेडिकल कॉलेजों में भारी वृद्धि हुई है, देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 से बढ़कर 820 से अधिक हो गई है। जो पहले की तुलना में 2.1 गुना अधिक है।
एमबीबीएस सीटों की संख्या हुई 59 हजार से 1.28 लाख
एम्स संस्थानों की संख्या केवल 7 से बढ़कर 23 तक पहुंच गई है। जो पहले की तुलना में तीन गुना से अधिक है। एमबीबीएस सीटें (MBBS) सीटों की संख्या 59 हजार से बढ़कर 1.28 लाख के पार हो गई है। जो पहले की तुलना में 2.5 गुना अधिक है। पीजी (पीजी) चिकित्सा सीटों की संख्या 31 हजार से बढ़कर 86 हजार से अधिक हो गई है। जो पहले की तुलना में 2.9 गुना अधिक है। विद्यार्थियों की उच्च स्तर की पढ़ाई हेतु ऑनलाइन शिक्षा मंच स्थापित किये गये है। डाटा को इक्कठा करने के लिये आभा-आईडी सिस्टम शुरू किया गया है।
शोधों की संख्या को बढ़ी
AETCOM मॉडल को उच्च संप्रेक्षण हेतु शुरू किया गया है।
शोधों की संख्या को बढ़ाने हेतु आईसीएमआर का बजट बढ़ाया गया एवं साथ ही साथ नैतिकता समिति का गठन किया गया। गोष्ठी में डॉ राजीव गोयल,स्टेट प्रेसिडेंट, आई एम ए, यू०पी०, आशीष अग्रवाल, स्टेट सेक्रेटरी आई एम ए, डॉ वाणी पूरी, फाइनेंस सेक्रेट्री,आई एम ए, डॉ शलभ गुप्ता,अध्यक्ष,आई एम ए,एम एस एन, डॉ मनीष त्यागी,प्रेसिडेंट, आई एम ए, मेरठ आईएमए, गाजियाबाद डॉ प्रीति सिंह आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0