वाट्सएप्प पर किया यूनिवर्सिटी का पेपर लीक, कॉलेज का एसिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार
रैबार डेस्क: उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (UTU) की सेमेस्टर परीक्षा में पेपर लीक मामले में दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उन्होंने परीक्षा से पहले छात्रों के वॉट्सएप्प ग्रुप में ऐसे प्रश्न साझा किए थे, जो बाद में आयोजित परीक्षा के प्रश्नपत्र से काफी हद तक मेल खाते पाए गए।
पुलिस अब इस मामले में यह जांच कर रही है कि पेपर लीक की इस कथित साजिश में कोई अन्य व्यक्ति या संगठित नेटवर्क भी शामिल था या नहीं
जानकारी के अनुसार, परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को एक ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें आरोप लगाया गया कि सहायक प्रोफेसर ने छात्रों के वाट्सएप ग्रुप में परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न साझा किए थे। 8 जुलाई को शिकायत के आधार पर प्रश्नों का मिलान किया गया तो प्रश्न मैच कर रहे थे।
यूनिवर्सिटी की आंतरिक जांच में भी सामने आया है कि आरोपी पहले भी परीक्षा से पूर्व छात्रों के आन्तरिक पोर्टल/व्हट्सअप पर परीक्षा से सम्बन्धित समान प्रश्नों को साझा कर चुका है।
साक्ष्यों के आधार पर अभियोग मे नामजद अभियुक्त आशीष कुमार गुप्ता, सहायक प्रोफेसर शिवालिक कालेज ऑफ इन्जीनियरिंग झाझरा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली प्रेमनगर पर बीएनएस की धारा 144/26, 316, 318 (4), 61 (2) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
The post वाट्सएप्प पर किया यूनिवर्सिटी का पेपर लीक, कॉलेज का एसिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
रुद्रपुर में SIR बैठक में जमकर हंगामा, कमिश्नर के सामने...
Asarkari Reporter Aug 24, 2026 141 501.8k
बहू ने प्राइवेट नौकरी छोड़कर सास के साथ शुरू किया राखी ...
Asarkari Reporter Aug 22, 2026 108 501.8k
मुख्यमंत्री को प्रदेशभर की बहनों ने बांधी राखी, सीएम ने...
Asarkari Reporter Aug 27, 2026 140 465.6k
-
Neha PatelAakhir yeh sach kab samjha jayega?1 month agoReplyLike (120) -
Varsha TiwariTechnology ka istemaal process ko streamline karne mein madad kar sakta hai.1 month agoReplyLike (164) -
Lalita GuptaKya yehi democracy hai?1 month agoReplyLike (138) -
Naina DesaiHow can one stay updated on further developments related to this?1 month agoReplyLike (98) -
Esha PatelYeh kaafi impactful lagta hai.1 month agoReplyLike (100) -
Ananya SharmaStaying informed empowers us.1 month agoReplyLike (127)