श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी की छठी पर भंडारा आयोजित
देहरादून, 9 सितंबर। मोती बाजार स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में छठी पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को कढ़ी-चावल एवं हलवे का प्रसाद वितरित किया गया।
भंडारे से पूर्व भगवान श्रीकृष्ण को कढ़ी-चावल एवं हलवे का भोग अर्पित किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया।
भंडारे की व्यवस्था में विश्वनाथ गुप्ता, दिनेश गुप्ता, ओमप्रकाश कोठारी,रमेश सक्सेना, विपिन जैन राजेश भटनागर, विशाल भटनागर एवं मयूर भटनागर ने सहयोग किया। वहीं मातृशक्ति की ओर से अर्चना गुप्ता, सीमा गुप्ता, राजश्री, कंचन रस्तोगी, नूतन रस्तोगी, हेमंती गोदियाल, सुषमा एवं शकुंतला सहित अन्य महिलाओं ने भजन-कीर्तन में सहभागिता की।
आयोजकों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में श्रद्धा, सेवा और आपसी सौहार्द की भावना को बढ़ावा मिलता है। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
The post श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी की छठी पर भंडारा आयोजित appeared first on .
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का मुख्यमं...
Asarkari Reporter Oct 10, 2026 148 501.8k
सीएम धामी का बड़ा फैसला: नवंबर 2026 में सेवानिवृत्त होन...
Asarkari Reporter Oct 16, 2026 101 347.3k
-
Deepti PandeyWhat is the best way to track updates on this matter?1 month agoReplyLike (121) -
Sanjana SinghWe need to analyze the potential impact on different sections of society.1 month agoReplyLike (106) -
Urmi NairIske possible positive aur negative consequences kya ho sakte hain?1 month agoReplyLike (126) -
Aadhira GargBig change on the way!1 month agoReplyLike (138) -
Amruta JoshiWhat is the best way to track updates on this matter?1 month agoReplyLike (168) -
Radha RastogiLooking forward to more such informative posts.1 month agoReplyLike (186)