अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं
अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच टीम ने आज बैठक करके उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्धन को पत्र भेजकर अंकिता भंडारी के हत्यारे पुलकित आर्य के परिवार की फर्म/कंपनियों को सरकारी टेंडर और ठेकों में ब्लैक लिस्ट करने की मांग करने का निर्णय लिया । इसी क्रम में मुख्य सचिव के लिए पत्र भी तैयार कर भेजा गया ।
मंच की कमला पंत ने कहा कि यह कितने दुःख की बात है कि एक तरफ अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं और दूसरी तरफ पुलकित आर्य के पिता और भाई की फर्म को उत्तराखंड सरकार द्वारा दवाई सप्लाई करने का ठेका दिया जा रहा है।
मंच ने मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र के ज़रिए मुख्यमंत्री धामी जी और भाजपा सरकार से पूछा है कि क्या वो अंकिता भंडारी के हत्यारे के परिवार के साथ खड़ी है?
मंच ने पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य, भाई अंकित आर्य और मां के स्वामित्व की सभी फर्म और कंपनियों को उत्तराखंड सरकार के सरकारी टेंडर और ठेकों में ब्लैक लिस्ट करने की मांग रखी है।
बैठक में यह भी तय किया गया कि यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई तो मंच आंदोलन की रूपरेखा तय करेगा। पीड़ित परिवार को बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई।
मंच ने यह भी निर्णय लिया कि एक – दो दिनों के भीतर ही मंच का एक प्रतिनिधिमंडल समय लेकर मिलने जाऐगा ।
The post अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं appeared first on Uttarakhand Tak.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
बदरीनाथ एनएच के शराब ठेके पर खूनी विवाद, स्थानीय निवासी...
Asarkari Reporter Sep 12, 2026 138 501.8k
उत्तराखंड लोअर PCS का रिजल्ट घोषित, देहरादून के आयुष बे...
Asarkari Reporter Sep 26, 2026 106 322.9k
केरल में भारी बारिश से अचानक आई बाढ़, भूस्खलन का कहर, 6...
Asarkari Reporter Sep 21, 2026 139 501.8k
-
Suhana MittalThe significance of this update cannot be understated.8 months agoReplyLike (148) -
Falguni NaiduThe socio-economic impact needs thorough evaluation.8 months agoReplyLike (168) -
Manju AhujaIska asar har jagah padne wala hai.8 months agoReplyLike (150) -
Shweta SaxenaLet's use this information to plan better for the future.8 months agoReplyLike (99) -
Roshni KapoorAise important updates regularly milte rehne chahiye.8 months agoReplyLike (168) -
Vidya KumariUnderstanding the eligibility criteria (if any) is the first step.8 months agoReplyLike (178)