अंतिम संस्कार से लौट रहे लोगों की मैक्स खाई में गिरी, 8 की मौत की खबर, 2 घायल
रैबार डेस्क: टिहरी जिले में चंबा कोटी मार्ग पर मैक्स वाहन खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत की खबर है, जबकि दो लोग घायल हैं। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
गुरुवार दोपहर चंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंबा-कोटी कॉलोनी रोड पर नैल के पास एक मैक्स वाहन UK 09 TA 1799 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में करीब 10 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक ये लोग हरिद्वार में अंतिम संस्कार कर वापस घनसाली लौट रहे थे,वाहन जैसे ही तभी नैल के पास पहुंचा, अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। हादसे में 8 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि, 2 लोगों का रेस्क्यू किया गया है, जो गंभीर रूप से घायल हैं।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस, State Disaster Response Force (SDRF) और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। खाई में गिरे वाहन से घायलों को निकालकर तत्काल अस्पताल भेजा गया। घायलों में एक की पहचान उत्तम कुमार (लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसका उपचार जारी है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल स्वयं मौके के लिए रवाना हो गईं और बचाव कार्यों की निगरानी कर रही हैं। वाहन में सवार सभी लोग चांजी, ठेला और चकरेडा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, जो हरिद्वार में एक अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। फिलहाल प्रशासन द्वारा मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
रुद्रप्रयाग में तीन युवाओं की मौत
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बीती रात एक कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस भयावह दुर्घटना में कार सवार तीन युवकों क मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसा इतना गंभीर था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों को बचने का कोई मौका नहीं मिला।
The post अंतिम संस्कार से लौट रहे लोगों की मैक्स खाई में गिरी, 8 की मौत की खबर, 2 घायल appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0