देहरादून में ₹14 लाख की डकैती के मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ता समेत दो और गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुली पोल
रैबार डेस्क: देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में 14 लाख रुपये की लूट के मामले में दून पुलिस ने फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, इनमें बजरंग दल का कार्यकर्ता सिद्धांत बडोनी और दीपक शेखावत शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी से दबोचा। उनके कब्जे से लूट की रकम के 82 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। इस मामले में पुलिस अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और इनसे कुल 3.02 लाख रुपये की बरामदगी हुई है।
पुलिस के मुताबिक, 7 नवंबर 2026 को राजेश कुमार सोनी निवासी हरिपुर कलां, मोतीचूर, देहरादून ने कोतवाली पटेलनगर में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि वह प्लॉट के सौदे के सिलसिले में 14 लाख रुपये लेकर जा रहे थे। इस दौरान इंद्रेश अस्पताल के पास कुछ युवकों ने उनके और उनके साथियों दिनेश तिवारी, ओमकार व गुरविंदर के साथ मारपीट की और रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौ नवंबर को तीन आरोपियों सरवजीत सिंह उर्फ हैप्पी, जसमीत सिंह और शक्ति सिंह को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से लूट के 1.50 लाख रुपये बरामद हुए थे। इसके बाद 10 नवंबर को कर्ण यादव और सोहेल अख्तर उर्फ साहिल उर्फ सल्लू को गिरफ्तार किया गया। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
सुरागरसी-पतारसी और सर्विलांस की मदद से पुलिस को फरार आरोपियों के गुप्तकाशी में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने 10 नवंबर 2026 को सिद्धांत बडोनी और दीपक सिंह शेखावत को गिरफ्तार कर लिया। सिद्धांत के कब्जे से 40 हजार रुपये और दीपक से 42 हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों और पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज से खुली पोल
पटेलनगर क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई डकैती की वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में आरोपी पहले स्कूटी से टक्कर करवाकर विवाद शुरू करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद कार सवार लोगों के साथ मारपीट कर नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो जाते हैं।
The post देहरादून में ₹14 लाख की डकैती के मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ता समेत दो और गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुली पोल appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0