उत्तराखंड में आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रहें सतर्क

Sep 4, 2026 - 18:30
 116  3.4k
उत्तराखंड में आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रहें सतर्क

उत्तराखंड में आज कई जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है. जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अभी भी तल्ख है. प्रदेश में कई क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है. साथ ही मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की अपील की है.

देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज नैनीताल, चम्पावत, देहरादून, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. वहीं प्रदेश में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर का पूर्वानुमान जताया गया है. भारी बारिश के कारण प्रदेश के कई संपर्क मार्ग लगातार बाधित हो रहे हैं. वहीं भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर बह रहे हैं.

कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच रहा है. जिसको लेकर प्रशासन ने नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. भारी बारिश में पर्वतीय जिलों में भूस्खलन का खतरा काफी बढ़ जाता है. मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने की अपील की है.देहरादून में आज आसमान में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. हल्की से मध्यम बारिश का दौर होने की संभावना जताई गई है, कुछ स्थानों में तेज बारिश भी हो सकते हैं. अधिकतम तापमान 30°C के लगभग रहने का अंदेशा जताया गया है.

प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी न हो तो पहाड़ी क्षेत्रों में सफर करने से बचें. अनावश्यक यात्रा करने से बचें. सफर के लिए मौसम की जानकारी लेकर घर से निकलने की अपील की गई है. साथ ही सभी जिलों के जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने और आपदा से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं.

भारी बारिश को देखते हुए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें भी अलर्ट मोड पर हैं. इस मानसून सीजन में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं से जुड़ी घटनाओं में 55 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं प्रदेश में लगभग 1,330 से ज्यादा भवनों को नुकसान पहुंचा है.

उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक

68 भवनों को अत्यधिक नुकसान

23 भवन पूरी तरह ध्वस्त

1,239 भवनों को आंशिक क्षति

1,330 भवन आपदा की चपेट में

49 लोगों के घायल होने की सूचना

The post उत्तराखंड में आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रहें सतर्क appeared first on Uttarakhand Tak.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0