उपनिदेशक पद पर पदोन्नति पर बद्री चंद्र नेगी का भव्य स्वागत, लघु समाचारपत्र एसोसिएशन ने दी शुभकामनाएं
देहरादून। सूचना विभाग में उपनिदेशक पद पर पदोन्नत होने पर बद्री चंद्र नेगी जी का लघु समाचारपत्र एसोसिएशन द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
उल्लेखनीय है कि श्री बद्री चंद्र नेगी ने चार वर्षों से अधिक समय तक देहरादून के जिला सूचना अधिकारी के रूप में उल्लेखनीय सेवाएं दीं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया, वहीं पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ भी सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक संबंध बनाए रखे।उनकी कार्यशैली, सरल व्यवहार और संवाद क्षमता के कारण वे प्रशासनिक तंत्र तथा पत्रकार जगत दोनों के बीच लोकप्रिय रहे।
इस अवसर पर लघु समाचारपत्र एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री ब्रिजेन्द्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष एम.आर. कौशल, महिला विंग की प्रदेश संयोजिका रचना गर्ग, निर्मला जोशी, दीपक कुमार तथा अनुज सेमवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
The post उपनिदेशक पद पर पदोन्नति पर बद्री चंद्र नेगी का भव्य स्वागत, लघु समाचारपत्र एसोसिएशन ने दी शुभकामनाएं appeared first on .
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही की सुरक्षा की मांग : प्रद...
Asarkari Reporter Aug 19, 2026 133 501.8k
प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कैंट ...
Asarkari Reporter Aug 25, 2026 159 501.8k
-
Meera AggarwalThis reflects on the responsiveness of the administration.4 months agoReplyLike (120) -
Snehalata NaikKitna drama hai yaar!4 months agoReplyLike (91) -
Sanjana TiwariMujhe lagta hai is baat ka impact hoga.4 months agoReplyLike (168) -
Nisha KaulIt's important to understand how this affects our daily routines.4 months agoReplyLike (100) -
Sushma VermaThis highlights the importance of reliable news sources.4 months agoReplyLike (138) -
Vaishali GuptaBahut se unanswered questions hain abhi bhi.4 months agoReplyLike (172)