पीईटी परीक्षा-2026: एडीजी मेरठ जोन ने लिया व्यवस्था का जायजा

Oct 25, 2026 - 18:30
 138  3.2k
पीईटी परीक्षा-2026: एडीजी मेरठ जोन ने लिया व्यवस्था का जायजा

मेरठ। पीईटी परीक्षा 2026 के दृष्टिगत एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर ने मेरठ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण—परीक्षार्थियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित पीईटी-2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस अधीक्षक देहात की उपस्थिति में मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात एवं परीक्षार्थियों की सुविधाओं हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
क्यूआर कोड आधारित डिजिटल मार्गदर्शन व्यवस्था
निरीक्षण के दौरान परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केन्द्रों तक सुगमता से पहुंचाने हेतु ‘क्यूआर कोड आधारित डिजिटल मार्गदर्शन, ई-रिक्शा, ऑटो, टैक्सी एवं बसों की उपलब्धता, प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई। साथ ही परीक्षा केन्द्रों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों एवं प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी यातायात प्रबंधन तथा सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एडीजी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी परीक्षार्थी को आवागमन अथवा अन्य व्यवस्थाओं के कारण असुविधा न हो तथा सभी परीक्षार्थी निर्धारित समय से अपने परीक्षा केन्द्रों पर पहुंच सकें। इसके लिए समस्त संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को पूर्ण सतर्कता, संवेदनशीलता एवं आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
आज जनपद मेरठ में आयोजित पीईटी-2026 परीक्षा के दृष्टिगत एसपी सिटी, मेरठ ने जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों, मेरठ कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी), सेंट थॉमस, खालसा इंटर कॉलेज एवं आरजी पीजी कॉलेज का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं परीक्षा संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा केन्द्रों पर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता बरतने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा आवश्यक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0