पुलिसकर्मियों के लिए स्ट्रेस फ्री सेशन आयोजित, यातायात पुलिस के लिए सॉफ्टवेयर लॉन्च

Nov 22, 2026 - 18:30
 120  13.5k
पुलिसकर्मियों के लिए स्ट्रेस फ्री सेशन आयोजित, यातायात पुलिस के लिए सॉफ्टवेयर लॉन्च

मेरठ। यातायात माह नवम्बर-2026 के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा पुलिसकर्मियों हेतु तनाव प्रबंधन कार्यक्रम का आयोजन, यातायात नियमों से संबंधित पुस्तक का विमोचन एवं यातायात पुलिस के ड्यूटी प्रबंधन हेतु सॉफ्टवेयर लॉन्च किया गया।


पुलिस लाइन में आयोजित हुआ कार्यक्रम
यातायात माह नवम्बर-2026 के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ महोदय की उपस्थिति में ऑडिटोरियम हॉल में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन हेतु ‘स्ट्रेस फ्री सेशन’ का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पुलिस अधीक्षक यातायात मेरठ द्वारा की गयीं। उनके पर्यवेक्षण में कार्यक्रम से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।


पर्यावरणविद् डॉ0 मधु वत्स ने पर्यावरण के प्रति जागरूक किया
कार्यक्रम के दौरान श्री बीके कमल, माउण्ट आबू, राजस्थान द्वारा पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों को तनावमुक्त रहने हेतु विभिन्न एक्सरसाइज एवं मानसिक एकाग्रता के अभ्यास कराए गए। पर्यावरणविद् डॉ0 मधु वत्स द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं समाज को प्रदूषण मुक्त बनाने के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर बी0के0 श्वेता, प्रभारी ब्रह्माकुमारीज संस्था, मेरठ द्वारा सकारात्मक सोच एवं मानसिक शांति के महत्व पर प्रकाश डाला गया।


सड़क सुरक्षा से संबंधित पुस्तक का विमोचन
इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित पुस्तक का विमोचन किया गया, साथ ही यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के सुव्यवस्थित संचालन एवं प्रभावी प्रबंधन हेतु सॉफ्टवेयर डेवलपर आशुतोष वशिष्ठ द्वारा विकसित ड्यूटी मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में विजय, ग्राम प्रधान मोइद्दीनपुर, मेरठ एवं रामौतार जिंदल, उद्योगपति, गाजियाबाद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया
एसएसपी मेरठ द्वारा पुलिसकर्मियों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने, तनावमुक्त वातावरण में कार्य करने तथा अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाना, सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाना था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0