मेरठ में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर निशा की पति ने चाकू से गोदकर हत्या की

Jul 4, 2026 - 09:30
 156  6.3k
मेरठ में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर निशा की पति ने चाकू से गोदकर हत्या की

Meer4ut News: मेरठ में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा चौहान की पति प्रदीप ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। बीच-बचाव में आया 17 वर्षीय बेटा भी घायल हो गया। वारदात के बाद पति प्रदीप ने खुद को चाकू मारकर जान देने की कोशिश की। उसको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। निशा के भाई अंकित की तहरीर पर प्रदीप चौहान, उसके चचेरे भाई विकास और मामा के बेटे राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बताया जाता है कि प्लॉट के बैनामे को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा के इंस्टाग्राम पर 25 हजार फॉलोअर हैं।
पति के चचेरे भाई से चल रहा था विवाद
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा का पति के पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई विकास से रास्ते पर गेट निकलवाने को लेकर विवाद चल रहा था। उसने कई बार एसडीएम और सीओ से शिकायत की। वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल किए लेकिन समाधान नहीं निकला।
निशा के ब्यूटी पार्लर के सामने लगवा दिया
आरोप है कि शुक्रवार रात विकास ने अपने मामा के बेटे राहुल के साथ मिलकर अपने घर का तीसरा गेट निशा के ब्यूटी पार्लर के सामने लगवा दिया। शुक्रवार को जब निशा ने नया गेट देखा तो वीडियो बना लिया। तहरीर के अनुसार इसके बाद विकास और राहुल ने पति प्रदीप को भड़का दिया। इसके बाद पति-पत्नी के बीच प्लॉट के बैनामे और गेट विवाद को लेकर कहासुनी हुई।
निशा को जमीन पर गिराकर उसकी गर्दन व छाती पर चाकू से वार कर दिए
आरोप है कि इसी दौरान प्रदीप ने निशा को जमीन पर गिराकर उसकी गर्दन व छाती पर चाकू से वार कर दिए। प्रदीप ने पत्नी निशा के शरीर पर मौत होने तक वार किया। बचाव में आए दंपती के बेटे देव के हाथ में चाकू लग गया। पूरी वारदात घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार, क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल देव को सीएचसी में और प्रदीप को कंकरखेड़ा के लक्ष्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0