यूपीटीईटी-2026: डीएम मेरठ ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

Jul 5, 2026 - 00:30
 147  8k
यूपीटीईटी-2026: डीएम मेरठ ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

Meerut news: उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) के दौरान जिलाधिकारी डॉक्टर वीके सिंह ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी एवं परीक्षा संचालन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर वहां संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
शहर के कई परीक्षा केंद्रों का किया भ्रमण
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सनातन धर्म कन्या इंटर कालेज, इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कालेज सहित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण किया गया। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा जांच, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, कंट्रोल रूम, कक्ष निरीक्षण व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने केन्द्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों से परीक्षा संचालन के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की।
परीक्षा की पारदर्शिता एवं शुचिता बनाए रखने के निर्देश
जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं शुचिता बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता के साथ कार्य किया जाये। उन्होंने केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने, प्रत्येक गतिविधि की निगरानी सुनिश्चित करने तथा परीक्षा प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में स्थापित मॉनिटरिंग व्यवस्था का अवलोकन करते हुए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा केन्द्रों की निगरानी व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर संबंधित अधिकारीगण, केन्द्र व्यवस्थापक एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0