सीएम धामी ने देहरादून को सौंपी मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी

Feb 18, 2026 - 18:30
 141  18.8k
सीएम धामी ने देहरादून को सौंपी मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून के ननूरखेड़ा स्थित खेल परिसर में मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025-26 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने देहरादून जनपद को विजेता ट्रॉफी और 5 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता का समापन नहीं, बल्कि उत्तराखंड के उज्ज्वल खेल भविष्य की नई शुरुआत का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएँ अब गाँव-गाँव, न्याय पंचायतों और दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम बन चुकी हैं। उत्तराखंड आज देवभूमि के साथ-साथ खेलभूमि के रूप में भी स्थापित हो रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस आयोजन में 11 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खिलाड़ियों के खातों में भेजी जा रही है।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल संस्कृति को मिले नए प्रोत्साहन का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ जैसे अभियानों ने युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाया है। भारत आज ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियाई और कॉमनवेल्थ खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर रहा है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए व्यापक कार्य कर रही है। 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन में राज्य ने 103 पदक जीतकर पहली बार 7वाँ स्थान हासिल किया। राज्य में आधुनिक खेल अवसंरचना विकसित हो रही है और स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान के तहत आठ शहरों में 23 खेल अकादमियाँ स्थापित की जाएँगी। प्रदेश की नई खेल नीति के तहत हल्द्वानी में राज्य की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना और उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना से युवाओं को छात्रवृत्ति और उपकरण सहायता दी जा रही है। साथ ही उत्कृष्ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को ‘उत्तराखंड खेल रत्न’, ‘द्रोणाचार्य पुरस्कार’ और ‘हिमालय खेल रत्न’ से सम्मानित किया जाएगा।खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि 23 नवंबर 2025 से न्याय पंचायत स्तर पर शुरू हुई प्रतियोगिताओं का समापन 18 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के साथ हुआ। इसमें 1.62 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया और 26 खेल स्पर्धाएँ आयोजित की गईं।समारोह में विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, खेल निदेशक डॉ. आशीष चौहान, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

The post सीएम धामी ने देहरादून को सौंपी मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी appeared first on .

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0