Uttarakhand: ऑफ सीजन में बंद रहने वाले होटल, रेस्त्रां को बड़ी राहत, कम बिजली खर्च की तो कम आएगा बिल
ऑफ सीजन में बंद रहने वाले होटल रेस्त्रां को बड़ी राहत मिली है। कम बिजली खर्च की तो बिल भी कम आएगा। पहली बार नियामक आयोग ने ऑफ सीजन में कम लोड फैक्टर पर राहत दी है।उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने ऑफ सीजन में बंद रहने वाले होटल व रेस्त्रां मालिकों को बड़ी राहत दी है। अब ऑफ सीजन में कम बिजली खर्च करने पर उन्हें कम बिल भरना होगा। आयोग के अध्यक्ष एमएल प्रसाद ने बताया कि अगर ऑफ सीजन में कोई होटल या रेस्त्रां का मालिक अपने कुल लोड के मुकाबले 10 प्रतिशत तक बिजली खर्च करता है तो उसे उसी हिसाब से कम लोड का फिक्स चार्ज देना होगा। इससे बिजली का बिल घट जाएगा।आयोग ने ऑफ सीजन की अवधि एक नवंबर से 31 मार्च के बीच मानी है। इस अवधि के दौरान अगर किसी माह 10 प्रतिशत से अधिक लोड की खपत हुई तो पुराने यानी पूरे कनेक्शन के हिसाब से ही बिल आएगा। अगले महीने खपत 10 प्रतिशत से नीचे आने पर फिर कम बिल हो जाएगा। इससे खासतौर से पहाड़ के उन होटल, रेस्त्रां मालिकों को राहत मिलेगी, जिनका काम ऑफ सीजन में लगभग बंद या न्यूनतम रहता है। हालांकि यह छूट प्रदेशभर में एक साथ लागू की गई है।
The post Uttarakhand: ऑफ सीजन में बंद रहने वाले होटल, रेस्त्रां को बड़ी राहत, कम बिजली खर्च की तो कम आएगा बिल appeared first on Uttarakhand Tak.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर की लाखों की धनराशि...
Asarkari Reporter Aug 14, 2026 112 198.4k
TRAI ने यूटिलिटी और कूरियर कॉल के लिए शुरू किए 1601-सीर...
Asarkari Reporter Aug 11, 2026 110 328.9k
Tesla ने पुणे में खोला पहला अप्रूव्ड बॉडी शॉप, अब मिलेग...
Asarkari Reporter Jul 29, 2026 165 501.8k
कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड ...
Asarkari Reporter Jul 30, 2026 112 501.8k
-
Sneha KapoorHow can one stay updated on further developments related to this?5 months agoReplyLike (175) -
Sanjana KhanKya isme koi conspiracy hai?5 months agoReplyLike (139) -
Rekha RaoBas yeh dekh kar dil khush ho gaya.5 months agoReplyLike (117) -
Sudha NairBahut hi factual article hai.5 months agoReplyLike (160) -
Roshni MalikJanta ab samajh rahi hai yeh baat.5 months agoReplyLike (147) -
Neha DesaiThis made my day!5 months agoReplyLike (90)