बदरीनाथ से लौट रही झारखंड के श्रद्धालुओं की बस के ब्रेक हुए फेल, ड्राइवर ने पहाड़ी से टकराकर टाला बड़ा हादसा
उत्तराखंड के चमोली में गुरुवार दोपहर एक बड़ा बस हादसा होने से टल गया. बताया जा रहा है कि चारधाम यात्रियों की बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया. लेकिन ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को खड़ी चढ़ाई की तरफ ले गया, जिससे बस रुक गई और हादसा टल गया. घटना की सूचना पर आईटीबीपी के जवान मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव अभियान चलाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है.
घटना के मुताबिक, बदरीनाथ से हरिद्वार आ रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस के बिनाकुली गांव के पास अचानक ब्रेक फेल हो गए, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया. बस में झारखंड के श्रद्धालु सवार थे, जो बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही 23वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवान मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव अभियान चलाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. चालक की सूझबूझ और आईटीबीपी की तत्परता से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. सुरक्षित बचने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली.
The post बदरीनाथ से लौट रही झारखंड के श्रद्धालुओं की बस के ब्रेक हुए फेल, ड्राइवर ने पहाड़ी से टकराकर टाला बड़ा हादसा appeared first on .
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
मुख्यमंत्री के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर बन...
Asarkari Reporter Aug 26, 2026 148 501.8k
उद्यमशाला चौपाल: सीएम धामी की घोषणा; स्वयं सहायता समूहो...
Asarkari Reporter Aug 21, 2026 167 501.8k
-
Maya PillaiKya hum ab iske liye ready hain?3 months agoReplyLike (125) -
Ojasvi MishraWhat steps should citizens take based on this information?3 months agoReplyLike (135) -
Esha SaxenaKya hum is cheez ko rok sakte hain?3 months agoReplyLike (189) -
Megha ChauhanUser feedback should be actively sought to improve the process.3 months agoReplyLike (129) -
Jyoti GuptaIske agle kadam ya timeline ke baare mein koi spashtata hai?3 months agoReplyLike (117) -
Sonal BhattThere should be clear ownership and responsibility defined.3 months agoReplyLike (175)