भीमताल के ज्योली गांव में घास लेने गई महिला को बाघ ने बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत
रैबार डेस्क: पहाड़ों में जंगली जानवरों के आतंक से आम लोगों की जिंदगी खोना का सिलसिला जारी है। नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक के ज्योली गांव में घास लेने गई 60 साल की महिला को बाघ ने अपना शिकार बना लिया । घटना के बाद लोगों में दहशत है लेकिन वन विभाग के रवैये के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को ज्योली गांव निवासी हेमा देवी, पत्नी श्री दया किशन घास लेने के लिए जंगल गई थी। इसी दौरान बाघ ने उस पर हमला करके मार डाला। ग्रामीणों को जैसे ही चीखने की आवाजें सुनाई दी, वे दौड़े दौड़े जंगल की तरफ गए। जंगल में उसका क्षत-विक्षत शव मिला।
इस घचना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। भीमताल क्षेत्र में बाघ और गुलदार के आतंक का ये पहला मामला नहीं है। बाघ के हमले में मौत की इसी महीने की दूसरी घटना है। वन विभाग अभी तक कई गुलदार और बाघ पकड़ चुका है। लेकिन आदमखोर के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद स्थायी समाधान नहीं निकल पाने से लोगों में आक्रोश भी पनप रहा है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।
इस घटना के बाद ज्योलीकोट और आसपास के गांवों में सन्नाटा पसरा है। जंगल अब लोगों के लिए जीवनयापन का साधन नहीं बल्कि मौत का खतरा बनते जा रहे हैं। डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
The post भीमताल के ज्योली गांव में घास लेने गई महिला को बाघ ने बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
रील के लिए गंगा में ले गया थार, डूबने लगे तो उतरा स्टंट...
Asarkari Reporter Jul 10, 2026 140 491.8k
-
Manisha DesaiBahut hi interesting take hai!3 months agoReplyLike (119) -
PoonamDixitNeed clarity on the roles and responsibilities of involved parties.3 months agoReplyLike (127) -
Trishna ShahWhat resources are allocated for its effective implementation?3 months agoReplyLike (145) -
Kavita RaniUser feedback should be actively sought to improve the process.3 months agoReplyLike (191) -
Sarita GuptaInnovation will play a key role in the next steps.3 months agoReplyLike (139) -
Alka ChatterjeeLog kab is mudde par dhyan denge?3 months agoReplyLike (93)