सतपुली में पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर
सतपुली : तहसील अंतर्गत मलेठी गांव में चारापत्ती काटने के दौरान एक महिला अचानक पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें तत्काल हेली सेवा के माध्यम से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि मलेठी गांव निवासी शर्मिला देवी (40 वर्ष) पेड़ पर चढ़कर चारापत्ती काट रही थीं, तभी अचानक लगभग 10 फीट की ऊंचाई से गिर गईं। गिरने से उनकी कमर में गंभीर चोटें आईं। परिजनों एवं स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल हंस फाउंडेशन पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उच्च उपचार हेतु रेफर करने का निर्णय लिया।
उन्होंने बताया कि मरीज की स्थिति को देखते हुए तत्काल हेली सेवा के लिए संपर्क किया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपेश काला के समन्वय एवं सक्रिय प्रयासों से शीघ्र हैली सेवा उपलब्ध करायी गयी। शासन के निर्देश पर हैली सेवा समय पर हंस फाउंडेशन पहुंची, जहां से घायल महिला को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
बदरीनाथ में फेस्टिवल को लेकर भ्रामक पोस्ट से बचें, तथ्य...
Asarkari Reporter Sep 25, 2026 147 327.8k
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत स...
Asarkari Reporter Sep 20, 2026 112 501.8k
अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, त...
Asarkari Reporter Sep 17, 2026 158 501.8k
चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटी धामी सरकार, ...
Asarkari Reporter Sep 27, 2026 143 274.6k
-
Oindrila SinghBahut hi acchi baat uthai hai.6 months agoReplyLike (142) -
Chandni MehtaMedia plays a vital role in disseminating such news.6 months agoReplyLike (193) -
Roshni KapoorThis news deserves more attention.6 months agoReplyLike (184) -
Pranita ChauhanLog ab aware ho rahe hain.6 months agoReplyLike (179) -
Aanya PatilMazedar twist hai yeh!6 months agoReplyLike (176) -
Esha JoshiCoordination between different departments/agencies will be key.6 months agoReplyLike (154)