सीएम धामी से मिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रतिनिधि मंडल, आश्वासन पर हड़ताल स्थगित
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को सचिवालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कर्मियों की समस्याओं एवं मांगों पर प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि के विषय में गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है।
बैठक में सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय वृद्धि के संबंध में भारत सरकार से भी अनुरोध किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए सकारात्मक आश्वासन के उपरांत संगठन के प्रतिनिधियों ने हड़ताल को स्थगित किए जाने पर सहमति व्यक्त की।
इस अवसर पर सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव चन्द्रेश कुमार, तथा विभागीय निदेशक बी.एल. राणा भी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
हैदराबाद में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्...
Asarkari Reporter Sep 11, 2026 159 174.3k
टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष...
Asarkari Reporter Aug 27, 2026 118 501.8k
-
Vidya KumariMore people need to know about this development.4 months agoReplyLike (183) -
Rashi KumariKitna drama hai yaar!4 months agoReplyLike (144) -
Preeti SinhaBahut hi unpredictable story hai.4 months agoReplyLike (188) -
Yashaswini MalikAakhir sach kya hai?4 months agoReplyLike (188) -
Lavanya MishraMujhe lagta hai sabko yeh padhna chahiye.4 months agoReplyLike (138) -
Pranita ChauhanYeh badlav/khabar desh ke vikas ko kis tarah prabhavit kar sakta hai?4 months agoReplyLike (156)