चुनावी मोर्चे पर भाजपा की सक्रियता बढ़ी : कोटद्वार और सतपुली में सह प्रभारी बांसुरी स्वराज ने कार्यकर्ताओं के साथ बनाई संगठनात्मक रणनीति

Oct 28, 2026 - 00:30
 156  1.7k
चुनावी मोर्चे पर भाजपा की सक्रियता बढ़ी : कोटद्वार और सतपुली में सह प्रभारी बांसुरी स्वराज ने कार्यकर्ताओं के साथ बनाई संगठनात्मक रणनीति

*प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने किया आव्हान ‌: चुनावी तैयारियों के लिए एकजुट होकर करें कार्य

कोटद्वार (उत्तराखंड)। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को सक्रिय करने और जमीनी स्तर पर तैयारियों को धार देने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में लोकसभा सांसद एवं भाजपा की प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज ने कोटद्वार में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती पर चर्चा की। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद पौड़ी जाते समय सतपुली में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

कोटद्वार में आयोजित बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और चुनाव की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज भी मौजूद रहीं। पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों के अनुरूप सक्रियता बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर पर संगठन की कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया। बांसुरी स्वराज ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी की मजबूती का आधार उसका जमीनी संगठन है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने और जनता के साथ निरंतर संवाद स्थापित करने पर जोर दिया। बैठक में संगठन की पहुंच को अधिक व्यापक बनाने तथा निर्धारित कार्ययोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।

प्रदेश सह-प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को केवल बैठकों तक सीमित रखने के बजाय जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने की आवश्यकता पर बल दिया।

उनके अनुसार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और प्रभावी जनसंपर्क से संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक सशक्त बनाया जा सकता है। बैठक में आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनावी तैयारियों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर योजनाबद्ध ढंग से काम करना होगा।

उन्होंने संगठन के निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से लागू करने और बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय बनाए रखने की आवश्यकता बताई। साथ ही कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

कोटद्वार में बैठक के बाद पौड़ी के लिए रवाना हुईं बांसुरी स्वराज का सतपुली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की।

सतपुली में भी संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और विधानसभा चुनाव की तैयारियों से संबंधित विषय प्रमुख रहे। दीप्ति रावत भारद्वाज ने यहां कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की अपील की।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बिष्ट, कोटद्वार जिला अध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, जिला प्रभारी रमेश मोखरी तथा पौड़ी जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The post चुनावी मोर्चे पर भाजपा की सक्रियता बढ़ी : कोटद्वार और सतपुली में सह प्रभारी बांसुरी स्वराज ने कार्यकर्ताओं के साथ बनाई संगठनात्मक रणनीति appeared first on .

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0