उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सर्वोच्च प्राथमिकता, सीएम ने राहत-बचाव अभियान की ली जानकारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण फंसे ट्रैकर्स के संबंध में सचिव, आपदा प्रबंधन से दूरभाष पर वार्ता कर राहत एवं बचाव अभियान की विस्तृत जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ट्रैकिंग एवं पर्वतारोहण के लिए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में गए सभी ट्रैकर्स एवं पोर्टर्स की सुरक्षित वापसी सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में सभी आवश्यक संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित निकाला जाए।
मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में गए पर्यटकों को सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाने के साथ ही उनके लिए आवश्यक चिकित्सकीय सहायता, भोजन एवं अन्य जरूरी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्री और पर्यटक की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए संबंधित विभाग पूरी सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
The post उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सर्वोच्च प्राथमिकता, सीएम ने राहत-बचाव अभियान की ली जानकारी appeared first on .
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
उत्तराखंड के 100 प्रमुख ट्रेकिंग रूट्स की GPS/GIS मैपिं...
Asarkari Reporter Sep 19, 2026 131 422.6k
ईएसजी, क्लाइमेट एक्शन और नेट जीरो में रिलायंस जियो का ड...
Asarkari Reporter Sep 13, 2026 111 501.8k
सीएम धामी का सख्त निर्देश: उत्तराखंड की सड़कें होंगी गड...
Asarkari Reporter Sep 15, 2026 137 501.8k
-
Oindrila SinghGood to see such stories!Just NowReplyLike (114) -
Sangeeta PillaiMazaa aa gaya padhke, thank you!Just NowReplyLike (119) -
Deepika ChopraThis update requires careful reading and understanding.Just NowReplyLike (119) -
Sanjana MishraThis news deserves more attention.Just NowReplyLike (125) -
Nidhi ChauhanKya yeh sach mein important hai?Just NowReplyLike (119) -
Ankita MishraAapka analysis sahi lagta hai.Just NowReplyLike (154)