डेयरी के पैसे न लौटाने पर थी खुन्नस, दोस्तों के साथ मिलकर रची महिला के अपहरण की साजिश, आरोपी लड़की गिरफ्तार, 4 की तलाश जारी
रैबार डेस्क: देहरादून पुलिस ने अलसुबह महिला के अपहरण की कोशिश की साजिश का पर्दाफाश किया है। 23 सितंबर को सहस्रधारा रोड़ के नालापानी चौक पर, कार सवार 4 आरोपियों ने, बेटी को कॉलेज छोड़कर स्कूटी से लौट रही महिला के अपहरण का प्रयास किया था। इस मामले में खुलासा हुआ है कि अन्नू नाम की एक लड़की का डेयरी के पैसे वापस न करने को लेकर पीड़िता सुषमा के साथ विवाद हो गया था। इसलिए उसने सुषमा को डराने के लिए अपने दोस्तों को अपहरण की साजिश रची। पुलिस ने अन्नू को गिरफ्तार किया है, जबकि कार सवार 4 आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
दरअसल 23 सितंबर को सहस्रधारा रोड निवासी सुषमा वर्मा ने तहरीर दी थी कि नालापानी चौक के पास सुबह करीब 6.50 बजे कुछ लोगों ने उन्हें स्कूटी से जबरदस्ती उठाकर उन्हें अपनी कार में बिठाने का प्रयास किया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया था और महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे थे। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान तेज किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तो व वाहन के संबंध में जानकारी एकत्रित की। इसी क्रम में पुलिस ने घटना में शामिल एक अभियुक्ता अन्नू उर्फ चाहत को सहस्रधारा रोड से गिरफ्तार किया गया, जिससे पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल 4 अन्य अभियुक्तों (1)- दीपक पुत्र दलीप कुमार, (2)- सुशांत उर्फ लक्की, (3)- अदित्य वश्ष्ठि, (4)- प्रियांशु के नाम प्रकाश में आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिशें दी जा रही है।
डेयरी के पैसों का लेनदेन
पूछताछ में अभियुक्ता चाहत उर्फ अन्नू ने बताया कि घटना में उसके साथ शामिल दीपक पासवान को वह पिछले 2 वर्षो से जानती है तथा दोनों अपना बिजनेस स्टार्ट करना चाहते थे, जिसके लिये वे अपने किसी परिचित के माध्यम से सुषमा वर्मा से मिले, जिसके साथ उनके द्वारा अठूरवाला भानियावाला स्थित डेयरी, जिसमें 11 गाय थी, को चलाने का सौदा 7 लाख 50 हजार रूपये में तय किया तथा उसके एवज में उसे 05 लाख रू0 नकद तथा 02 लाख 50 हजार रू0 का चैक दिया था। इस दौरान उन्हें बताया गया था कि उक्त गायो द्वारा प्रतिदिन 150 लीटर दूध दिया जाता है तथा उक्त दूध को एग्रीमेंट के अनुसार उन्हें पुष्पा नेगी, जिनकी जमीन पर उक्त डेयरी बनी हुई थी, को ही बेचना था, परन्तु गायों का दूध बहुत कम निकलने पर उनके द्वारा इस सम्बंध में सुषमा को बताते हुए अपने 5 लाख रू0 वापस मांगे गये तो उसके द्वारा काम जारी रखने तथा बची हुई रकम में इसे एडजेस्ट करने का आश्वासन दिया गया था।
इस दौरान अन्नू की तबीयत अचानक खराब होने के कारण उनके द्वारा उसे ग्राफिक एरा भर्ती कराया गया तथा पैसों की जरूरत पडने पर उनके द्वारा पुष्पा नेगी से उसे बेचे गये दूध के एवज में उसके पास बचे अपने 01 लाख 22 हजार रू0 मांगे गये तो उसके द्वारा पैसे केवल सुषमा को देने की बात कही गई। सुषमा से बात करने पर उसके द्वारा उन्हें मात्र 10 हजार रू0 देते हुए शेष पैसा देने से साफ इन्कार कर दिया। सुषमा द्वारा उन्हें पैसे देने में लगातार आनाकानी की जा रही थी, वह न तो उनके द्वारा डेयरी में लगाये गये पैसे वापस कर रही थी और न ही दूध के एवज में उसके द्वारा पुष्पा नेगी से प्राप्त की गई रकम उन्हें दे रही थी।
जिस पर परेशान होकर हमने दीपक के अन्य साथियों के साथ मिलकर सुषमा को डराने का प्लॉन बनाया तथा योजना को अजांम देने के लिये कारगी चैक के पास से एक काले रंग की स्विफ्ट कार को किराये पर लिया, जिसके एवज में गारन्टी के तौर पर अन्नू ने अपनी स्कूटी को रखा था। घटना से पूर्व वे दोनो अपने साथियों से मिलने रोशनाबाद हरिद्वार गये तथा वहां से अपने अन्य साथियों आदित्य, लक्की व प्रियांशु के साथ वापस देहरादून आये। दिनांक 23/09/2026 को की प्रातः योजना के मुताबिक दीपक, आदित्य व लक्की उक्त स्विफ्ट कार से सुषमा को डराने के लिये सहस्त्रधारा पहुंचे, पर उसके शोर मचाने व आसपास के लोगो के उनकी ओर आने के कारण पकडे जाने के डर से वह सभी मौके से फरार हो गये थे।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता
चाहत उर्फ अन्नू पुत्री विनोद कुमार निवासी-गोविन्द विहार डाण्डा लखौण्ड थाना रायपुर देहरादून, उम्र-19 वर्ष,
*नाम पता वांछित अभियुक्तगण*
1-दीपक पुत्र दिलीप कुमार विष्णु लोक कॉलोनी ज्वालापुर थाना सिडकुल हरिद्वार
2- सुशांत उर्फ लक्की पुत्र अनिल कुमार, निवासी ग्राम डोब तहसील देवप्रयाग थाना हिंडोला खाल जनपद टिहरी गढ़वाल
3- आदित्य वशिष्ठ पुत्र अमित शर्मा निवासी औरंगाबाद थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार
4- प्रियांशु पुत्र सुखपाल निवासी नगला अहमद थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार
The post डेयरी के पैसे न लौटाने पर थी खुन्नस, दोस्तों के साथ मिलकर रची महिला के अपहरण की साजिश, आरोपी लड़की गिरफ्तार, 4 की तलाश जारी appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0