मेरठ में कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने शराब तस्कर से बरामद की 390 पेटी विदेशी शराब
Meerut News: मेरठ में थाना कंकरखेड़ा पुलिस ने अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर से 390 पेटी अवैध शराब बरामद की है। थाना कंकरखेडा पुलिस टीम द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर रोहटा फ्लाईओवर के पास खड़ौली बाईपास से कैन्टर वाहन को चेक किया गया। कैन्टर की तलाशी लेने पर उसमें चण्डीगढ़ में बिक्री के लिए प्रतिबंधित विदेशी शराब की कुल 390 पेटियां बरामद हुईं। मौके से कैन्टर चालक जोगिन्दर सिंह पुत्र दलीप सिंह, उम्र 36 वर्ष को गिरफ्तार किया है।
भाड़े पर वाहन चलाने हेतु लोगों से संपर्क किया
अभियुक्त जोगिन्दर ने बताया कि वाहन की फाइनेंस किस्त टूट जाने के कारण उसने भाड़े पर वाहन चलाने हेतु लोगों से संपर्क किया। इसी दौरान एक व्यक्ति ने इंटरनेट कॉलिंग नंबर +4X 7776921XXX से व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से संपर्क कर चंडीगढ़ से बिहार शराब ले जाने का 80 हजार रुपये भाड़ा तय किया। अधिक मुनाफे के लालच में जोगिन्दर तैयार हो गया। उक्त व्यक्ति ने चंडीगढ़ से करीब 40 किमी दूर शराब से भरा कैंटर उसे सौंपा तथा बिहार के गया पहुंचने पर वाहन रिसीव करने वाले व्यक्ति का नंबर व लोकेशन भेजने की बात कही।शराब तस्कर से बरामद अवैध शराब के सम्बंध में थाना कंकरखेड़ा पर आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
दिल्ली के रेहड़ी-पटरी वालों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, ज...
Asarkari Reporter Sep 14, 2026 149 501.8k
सिख-पंजाबी समाज को साधने की BJP की बड़ी कवायद, नितिन नव...
Asarkari Reporter Sep 12, 2026 162 501.8k
बांग्लादेश में शेख हसीना की पार्टी के 7 नेताओं को फांसी...
Asarkari Reporter Sep 16, 2026 133 501.8k
BRICS में PM मोदी के 10 बड़े प्रस्ताव, UNSC सुधार पर दो...
Asarkari Reporter Sep 13, 2026 160 501.8k
-
Himani KhanAppreciate the timely reporting on this matter.Just NowReplyLike (100) -
Amruta JoshiEnsuring timely information reaches everyone is key.Just NowReplyLike (134) -
Archana RoyLog kab is mudde par dhyan denge?Just NowReplyLike (140) -
Sarita ThakurThe details matter significantly in this case.Just NowReplyLike (129) -
Simran KaurPositive changes honge hopefully.Just NowReplyLike (100) -
Sanjana SaxenaNeed to assess the personal financial implications.Just NowReplyLike (119)