उत्तराखंड को कई सड़क परियोजनाओं की सौगात, सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी
देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड के सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नई दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के बीच हुई बैठक में राज्य की करीब 7 हजार करोड़ रुपये की सड़क एवं राजमार्ग परियोजनाओं पर सहमति बनी। इन परियोजनाओं के लागू होने से सीमांत क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश में आवागमन पहले से अधिक सुगम होगा।
बैठक में श्रीनगर, हरिद्वार, कोटद्वार सहित कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी दी गई। साथ ही विभिन्न बाईपास, फोरलेन और टनल परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने पर भी सहमति बनी।
मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (CRIF) के तहत लगभग 750 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग (NHO) से जुड़ी पांच महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को भी मंजूरी प्रदान की गई है।
बैठक में वर्ष 2027 के अर्धकुंभ को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार बाईपास और कोटद्वार बाईपास के निर्माण कार्य में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया। इन परियोजनाओं के पूरा होने से यातायात का दबाव कम होगा और श्रद्धालुओं व पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
सरकार का कहना है कि नई सड़क, टनल, फोरलेन और बाईपास परियोजनाओं के पूरा होने से न केवल सीमांत क्षेत्रों तक पहुंच आसान होगी, बल्कि पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी। साथ ही आपदा प्रबंधन और सामरिक दृष्टि से भी प्रदेश की सड़क कनेक्टिविटी पहले से अधिक मजबूत होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची दुनिया की सब...
Asarkari Reporter Sep 24, 2026 157 247.5k
बहादराबाद में आयुर्वेद चिकित्सा को नई सौगात, उत्कर्ष के...
Asarkari Reporter Sep 15, 2026 125 501.8k
चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटी धामी सरकार, ...
Asarkari Reporter Sep 27, 2026 143 134.2k
राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने ...
Asarkari Reporter Sep 22, 2026 134 334.7k
1320 मेगावाट थर्मल पावर से मजबूत होगी उत्तराखण्ड की दीर...
Asarkari Reporter Sep 18, 2026 150 501.8k
-
Vanya KhanDil ko chhoo gaya yeh perspective.3 months agoReplyLike (177) -
Oindrila MishraAppreciate the timely reporting on this matter.3 months agoReplyLike (138) -
Yamini PatelKya hum is cheez ko rok sakte hain?3 months agoReplyLike (141) -
Ankita GhoshPublic libraries and community centers can help spread this info.3 months agoReplyLike (171) -
Ankita MishraIska asar har jagah padne wala hai.3 months agoReplyLike (99) -
Chitra NaiduIsmein kaafi potential hai!3 months agoReplyLike (92)