वरिष्ठ पत्रकार हरिश्चंद्र यादव (सम्पादक हरिश्चंद्र टाईम्स) के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर
*अंतिम यात्रा तीन नवंबर को प्रातः 10:30 बजे माता मंदिर रोड, धर्मपुर, देहरादून से हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगी
*जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी, वरिष्ठ पत्रकार दीन दयाल मित्तल, सुरेन्द्र अग्रवाल व अन्य ने जताया गहरा दुख
देहरादून। हिंदी समाचारपत्र ‘हरिश्चंद्र टाइम्स’ के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री हरिश्चंद्र यादव का आज आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से पत्रकारिता क्षेत्र को अपूरणीय क्षति पहुंची है। वह वरिष्ठ पत्रकार धर्मेन्द्र यादव व वरिष्ठ पत्रकार बिजेंद्र यादव के पिता थे।
स्वर्गीय हरिश्चंद्र यादव का पार्थिव शरीर 3 नवंबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे उनके निवास स्थान माता मंदिर रोड, धर्मपुर, देहरादून से अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले जाया जाएगा।
वरिष्ठ पत्रकार हरिश्चंद्र यादव के निधन पर जिला सूचना अधिकारी, देहरादून श्रीमती प्रियंका जोशी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
उनके निधन पर पत्रकारिता जगत के लोगों वरिष्ठ पत्रकार दीन दयाल मित्तल, सुरेन्द्र अग्रवाल, रोहित गुप्ता, रचना गर्ग, नीरू सिंघल, अनुज सेमवाल,दीपक कुमार आदि ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
The post वरिष्ठ पत्रकार हरिश्चंद्र यादव (सम्पादक हरिश्चंद्र टाईम्स) के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर appeared first on .
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
आढ़त बाजार विस्थापन और इंदिरा मार्केट पुनर्विकास कार्यो...
Asarkari Reporter Oct 14, 2026 141 501.8k
‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो,...
Asarkari Reporter Oct 30, 2026 162 139.6k
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं स...
Asarkari Reporter Oct 26, 2026 157 311.8k
त्योहारों पर नहीं मिलेगी छुट्टी! कुंभ के काम प्रभावित ह...
Asarkari Reporter Oct 10, 2026 108 501.8k
-
Sanjana KhanLog is topic par kyun baat nahi karte?Just NowReplyLike (191) -
Neetu RathiThis reflects on the responsiveness of the administration.Just NowReplyLike (128) -
Yashaswini NairYeh ek achhi shuruaat hai.Just NowReplyLike (169) -
Tiya KulkarniThis could impact resource allocation.Just NowReplyLike (111) -
Pranita ChauhanPositive changes honge hopefully.Just NowReplyLike (172) -
Mona KapoorYeh kab tak chalta rahega?Just NowReplyLike (106)