उमेश कुमार ने विधायकी से दिया इस्तीफा, विधानसभा सेशन के दूसरे दिन बड़ा फैसला
उत्तराखंड विधानसभा सत्र के आखिरी दिन विधायक उमेश कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने विधानसभा स्पीकर ऋतु खंडूरी को इस्तीफा सौंप दिया है. स्पीकर ऋतु खंडूरी ने इस्तीफा मिलने की पुष्टि की है. नियमानुसार कार्रवाई के लिए प्रभारी सचिव को भेजा है. बता दें कि इस्तीफे से पहले उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा था कि मेरा मन खिन्न हो चुका है. मैं दुखी हूं और व्यथित हूं. हम लोग जिस जिले से आते हैं, उसकी लड़ाई भी सदन में नहीं लड़ पा रहे हैं.
हमारे विधायक हमारे साथ खड़े होकर नहीं लड़ पा रहे हैं. मैं साढ़े चार साल से विपक्ष की तरफ उम्मीद भरी नजरों से ये देखता रहा कि ये भ्रष्टाचार के मुद्दे पर साथ देंगे. जनता या किसानों के मुद्दे पर मेरा साथ देंगे. लेकिन विपक्ष ने भी हमारा साथ नहीं दिया. अब अकेले लड़ने वाली स्थिति है.
उत्तराखंड विधानसभा में मौजूदा सरकार का अंतिम सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गया. पांच साल तक सत्ता पक्ष और विपक्ष में बैठे सदस्यों की अब सीधे चुनावी मैदान में मुलाकात होगी. अगली बार जब विधानसभा बैठेगी तो बहुत से चेहरे बदले हुए होंगे.
सत्ताईस अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक आयेाजित मौजूदा सरकार का विधानसभा का यह अंतिम सत्र अब तक का सबसे छोटा सत्र रहा है, जो डेढ़ दिन में महज आठ घंटे की कार्यवाही में ही समेट लिया गया. पहली बार ऐसा हुआ कि चुनाव में जाने से पूर्व अंतिम सत्र में संयुक्त रूप से जो फोटो सेशन हुआ करता था, उसमें भी विपक्ष शामिल नहीं हुआ.
The post उमेश कुमार ने विधायकी से दिया इस्तीफा, विधानसभा सेशन के दूसरे दिन बड़ा फैसला appeared first on .
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
सीएम धामी का बड़ा फैसला: नवंबर 2026 में सेवानिवृत्त होन...
Asarkari Reporter Oct 16, 2026 101 501.8k
नवंबर में उत्तराखंड आएगा निर्वाचन आयोग, 23 अक्टूबर से E...
Asarkari Reporter Oct 20, 2026 118 381.6k
भारत विकास परिषद की समूहगान प्रतियोगिता में विद्यार्थिय...
Asarkari Reporter Oct 15, 2026 106 501.8k
श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट, राजपुर द्वारा संचालित श्रीरा...
Asarkari Reporter Oct 16, 2026 129 501.8k
-
Sanjana MalikBahut hi unpredictable story hai.Just NowReplyLike (175) -
Pranita VermaThis could be relevant for upcoming exams or job applications.Just NowReplyLike (182) -
Rajshree PatilIs aspect par thodi aur roshni daalne ki zaroorat hai.Just NowReplyLike (115) -
Meenakshi MenonDil se dhanyavaad for this insight!Just NowReplyLike (144) -
Ritika MehtaStandard Operating Procedures (SOPs) should be clearly defined.Just NowReplyLike (166) -
Ankita BhardwajHow are ethical considerations being addressed?Just NowReplyLike (141)