कोटद्वार पुलिस ने शराब तस्करी में संलिप्त आदतन अपराधी को किया तड़ीपार
कोटद्वार : जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा सक्रिय एवं आदतन अपराधियों जो सुधरने का नाम नहीं ले रहे है उनपर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गुंडा अधिनियम/जिला बदर की वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने के स्पष्ट निर्देश प्रदान किए गए हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा शराब तस्करी में लगातार सक्रिय रहने वाले अपराधी दिनेश पंत, निवासी- शिवराजपुर, कोटद्वार के विरुद्ध गुंडा अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी महोदय, जनपद पौड़ी गढ़वाल को विस्तृत रिपोर्ट प्रेषित की गई थी। प्राप्त रिपोर्ट पर गहन विचारोपरांत जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित अभियुक्त को जनपद पौड़ी की सीमा से 06 माह की अवधि के लिए जिला बदर किए जाने के आदेश पारित किए गए।
आदेशों के अनुपालन में आज दिनांक 6 अप्रैल को कोटद्वार पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को जनपद की सीमा से बाहर भेजा गया साथ ही उसे कड़ी चेतावनी दी गई कि यदि निर्धारित समयावधि के भीतर उसके द्वारा जनपद की सीमा में पुनः प्रवेश किया गया, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
नाम पता अभियुक्त
- दिनेश दत्त, निवासी शिवराजपुर, कोटद्वार जनपद पौड़ी
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
बदरीनाथ में फेस्टिवल को लेकर भ्रामक पोस्ट से बचें, तथ्य...
Asarkari Reporter Sep 25, 2026 147 430.7k
पौड़ी में पर्यटन की नई उड़ान, ट्रेकिंग-साइक्लिंग से खुल...
Asarkari Reporter Sep 29, 2026 109 292.3k
राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने ...
Asarkari Reporter Sep 22, 2026 134 501.8k
1320 मेगावाट थर्मल पावर से मजबूत होगी उत्तराखण्ड की दीर...
Asarkari Reporter Sep 18, 2026 150 501.8k
स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद : परंपरा से प्रमाण तक, उप...
Asarkari Reporter Sep 23, 2026 155 501.8k
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में परिणाम आधारित शिक्ष...
Asarkari Reporter Sep 27, 2026 163 345.8k
-
Meher DesaiKya yeh sach mein hona chahiye tha?6 months agoReplyLike (177) -
Deepti PandeyAccessibility for people with disabilities needs consideration in the process.6 months agoReplyLike (174) -
Urmi NairWhat future developments can we anticipate related to this?6 months agoReplyLike (160) -
Deepika IyerA detailed impact assessment report would be beneficial.6 months agoReplyLike (122) -
Himani BhardwajWhat is the procedure to get more clarity if needed?6 months agoReplyLike (96) -
Neha SenPositive thinking zaroori hai.6 months agoReplyLike (93)