क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री खजान दास के प्रयास से चन्दर नगर नाले का भूमिगतीकरण हुआ सम्पन्न : सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने किया लोकार्पित

May 6, 2026 - 00:30
 139  5k
क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री खजान दास के प्रयास से चन्दर नगर नाले का भूमिगतीकरण हुआ सम्पन्न : सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने किया लोकार्पित

देहरादून – आज देहरादून की राजपुर रोड विधान सभा के वार्ड 20 में मुख्यमंन्त्री घोषणा के अन्तर्गत चन्दर नगर नाला रोड पर स्थित पुल से त्यागी रोड तक भूमिगत किये गये चन्दर नगर नाले का सिचाई मंन्त्री सतपाल महाराज के साथ लोकार्पण किया।

इस अवसर पर सिचाई मंन्त्री ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुये कहा कि क्षेत्रीय विधायक खजानदास जो वर्तमान सरकार मे हमारे सहयोगी भी है बहुत ही कर्मठ एंव जनप्रिय नेता है तथा सदैव हमे क्षेत्र की समस्याओ से अवगत कराते रहते है इसी का परिणाम है कि आज हम आपके क्षेत्र में 3.83 करोड़ की लागत के कार्य का लोकार्पण कर रहे है।

लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक समाज कल्याण मंन्त्री खजान दास ने कहा कि हमारी सरकार लगातार प्रदेश एंव क्षेत्र के विकास के लिये निरन्तर कार्य कर रही है तथा हमारे युवा यशस्वी मुख्यमंन्त्री पुष्कर सिंह धामी जनता के द्वार जनता की सरकार के संकल्प के रूप में तमाम जन कल्याणकारी योजनाये बनाकर प्रदेश क् चहुमुखी विकास कर रहे है।

कैबिनेट मंन्त्री खजान दास ने कहा कि पूर्व निर्मित खुले नाले के कारण क्षेत्रवासियों को लगातार नाले में पानी भरने व गन्दगी से बिमारियों एंव संक्रमण का खतरा बना रहता था जिससे अब क्षेत्रवासियों को निजात तो मिलेगी ही इसके साथ-साथ भूमिगत किये गये नाले नाले के ऊपर आरसीसी बाक्स एव सम्पर्क मार्ग का निर्माण होने से क्षेत्रवासियों को मोटर मार्ग के आवागमन की भी सुविधा मिली है जो चन्दर नगरवासियों के लिये किसी मील के पत्थर से कम साबित नही होगी।

इस पर दायित्वधारी अशोक वर्मा, श्रीमती मधु भट्ट, श्याम अग्रवाल जी, भगवत प्रसाद मकवाना जी, भाजपा के वरिष्ठ नेता रेलवे बोर्ड के सदस्य गोपाल पुरी, विशाल गुप्ता, गुरप्रीत छाबड़ा, मंडल अध्यक्ष श्रीमती पूनम शर्मा, पंकज शर्मा जी, पार्षद रोहन चन्देल पूर्व पार्षद देवेंद्रपाल मोंटी, जयपाल वाल्मीकि, मण्डल महामंन्त्री राहुल पंवार श्रीमती विमला थपलियाल भाजपा के अनेक वरिष्ठजन पदाधिकारी कार्यकर्ताओ सहित तमाम उपस्थित रहे।

The post क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री खजान दास के प्रयास से चन्दर नगर नाले का भूमिगतीकरण हुआ सम्पन्न : सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने किया लोकार्पित appeared first on .

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0