देहरादून के आर्टिगो रेजिडेंसी में खुलेआम गुंडागर्दी : निवासियों को फ्लैट खाली करने की धमकी : बिजली-पानी की आपूर्ति ठप्प करने का प्रयास : आईजी पुलिस को दी गई लिखित शिकायत

Nov 2, 2026 - 09:30
 146  1.7k
देहरादून के आर्टिगो रेजिडेंसी में खुलेआम गुंडागर्दी : निवासियों को फ्लैट खाली करने की धमकी : बिजली-पानी की आपूर्ति ठप्प करने का प्रयास : आईजी पुलिस को दी गई लिखित शिकायत

*मसूरी रोड पर मालसी चौक स्थित आर्टिगो रेजीडेंसी के आवासीय परिसर में परमजीत बग्गा व अन्य पर 8-10 अज्ञात बाउंसरों के साथ पहुंचकर धमकाने का आरोप

*जलापूर्ति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने और 40 मीटर बिजली का तार चोरी करने की पुलिस से शिकायत

देहरादून। राजधानी देहरादून के मसूरी रोड पर मालसी चौक स्थित आर्टिगो रेजिडेंसी में निवासियों को धमकाने, जबरन फ्लैट खाली कराने का दबाव बनाने और परिसर की सामूहिक जलापूर्ति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। रेजिडेंसी के निवासियों ने इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने, निष्पक्ष जांच कराने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

आईजी पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार 12, 18 और 19 अक्टूबर 2026 को परमजीत बग्गा, अमन बग्गा और सुनील अग्रवाल करीब 8-10 अज्ञात बाउंसरों के साथ रेजिडेंसी परिसर में पहुंचे। शिकायत में कहा गया है कि उक्त के द्वारा निवासियों को डराया-धमकाया गया और बिना किसी सक्षम न्यायालय के आदेश के उनके आवासीय फ्लैट खाली करने का दबाव बनाया गया। फ्लैट खाली नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि बिजली और पानी की आपूर्ति बंद करने तथा संबंधित व्यवस्थाओं को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी गई।

शिकायत में आगे बताया गया है कि 24 अक्टूबर की रात और 25 अक्टूबर 2026 की सुबह के बीच अज्ञात व्यक्तियों ने परिसर की सामूहिक जलापूर्ति व्यवस्था को क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप के मुताबिक, पानी की मोटर, स्टार्टर पैनल और कंट्रोल यूनिट को नुकसान पहुंचाया गया। इसके अलावा लगभग 40 मीटर विद्युत तार चोरी कर लिया गया तथा जलापूर्ति की पाइपलाइन और उनके जोड़ भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए। इससे पूरे परिसर की पानी की आपूर्ति बाधित हो गई और निवासियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

फ्लैट आंबटियों ने पूर्व में दी गई धमकियों और बाद में हुई तोड़फोड़ की घटनाओं के बीच संभावित संबंध की आशंका जताते हुए विस्तृत जांच की मांग की है। साथ ही महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने, जलापूर्ति शीघ्र बहाल कराने, चोरी गए तार की बरामदगी और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का अनुरोध किया है। आधा दर्जन से अधिक फ्लैट आंबटियों ने लिखित शिकायत की है।

The post देहरादून के आर्टिगो रेजिडेंसी में खुलेआम गुंडागर्दी : निवासियों को फ्लैट खाली करने की धमकी : बिजली-पानी की आपूर्ति ठप्प करने का प्रयास : आईजी पुलिस को दी गई लिखित शिकायत appeared first on .

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0