बदरीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास हुआ क्रैश, 6 लोग थे सवार
रैबार डेस्क: चमोली जिले में एक हेलीकॉप्टर के लापता होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर जोशीमठ के चाई गांव के ऊपर क्रैश हुआ है। हादसे के समय हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे। ये चॉपर बदरीनाथ से सहस्रधारा हेलीपैड देहरादून आ रहा था।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग चॉपर की क्रैश साइट की तलाश में जुटा है। उकाडा के अनुसार ट्रांस भारत एविएशन के इस चॉपर की आखिरी लोकेशन चाई गांव के पास आर्मी कैंप के ऊपर बताई जा रही है। ये हादसा करीब 2.45 के करीब का बताया जा रहा है।
इस बीच इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें जोशीमठ के पास हाथी पर्वत इलाके में ये हेलीकॉप्टर दिखता है, लेकिन पलक झपकते ही लापता हो जाता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशळ मीडिया पर लिखा है कि चाई गांव जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है।. जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सीएम ने गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना भी की है।
The post बदरीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास हुआ क्रैश, 6 लोग थे सवार appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
रेखा आर्या प्रकरण पर बोले सीएम धामी, 22 साल तक साथ थे, ...
Asarkari Reporter Oct 22, 2026 140 347.9k
दिव्यागों को बोर्ड परीक्षा में 5 अंकों की छूट, खिलाड़िय...
Asarkari Reporter Oct 23, 2026 112 320.6k
विधायक के भाई ने व्यक्ति को धमकाया, बेटियों को कांग्रेस...
Asarkari Reporter Oct 25, 2026 165 234.1k
दुष्यंत को राज्यपाल बनाने के खिलाफ इंडिया गेट पर अंकिता...
Asarkari Reporter Oct 15, 2026 124 501.8k
फफक फफक कर रो पड़ी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, पति पर लग...
Asarkari Reporter Oct 16, 2026 147 501.8k
सीएम धामी ने दलेर मेहंदी से की फोन पर बात, मिका सिंह बो...
Asarkari Reporter Oct 24, 2026 129 294.1k
-
Jyoti GhoshAise hi aur achhe articles laaiye.Just NowReplyLike (114) -
Kavya MalikYe sab sunke thoda ajeeb lagta hai.Just NowReplyLike (143) -
Deepti PandeyWe need more clarity before forming a strong opinion.Just NowReplyLike (170) -
Anvi GoelKaash sab log aise sochte!Just NowReplyLike (90) -
Kajal MehraWhat is the procedure to get more clarity if needed?Just NowReplyLike (159) -
Anika SinghContinuous monitoring and evaluation will shape its future.Just NowReplyLike (184)