गांधी जयंती पर सीएम धामी ने महात्मा गांधी को किया नमन, बोले- सत्य और अहिंसा के संदेश को जीवन में उतारें
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, प्रेम, सद्भाव और मानवता के मूल्यों को अपने जीवन का आधार बनाया। उनके विचार और आदर्श आज भी समाज के साथ पूरी मानवता का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
सत्य और अहिंसा को बनाया स्वतंत्रता संघर्ष की ताकत
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को स्वतंत्रता दिलाने के संघर्ष में सत्य और अहिंसा को सबसे बड़ी शक्ति बनाया। उन्होंने समाज के हर वर्ग को साथ लेकर स्वतंत्रता आंदोलन को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया।
उन्होंने कहा कि गांधी जी के प्रयासों से देशवासियों में स्वाधीनता, स्वाभिमान और एकता की भावना मजबूत हुई। उनका जीवन यह प्रेरणा देता है कि दृढ़ संकल्प, सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
करुणा और भाईचारे को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने कहा कि मानवता के प्रति करुणा, जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता, आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को जीवन में अपनाना ही महात्मा गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उन्होंने प्रदेशवासियों से गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील भी की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
बुलडोजर कार्रवाई से जिनका घर-दुकान उजड़ा, उन्हें भरपाई ...
Asarkari Reporter Sep 23, 2026 155 376.7k
मेरठ में कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने शराब तस्कर से बरामद की...
Asarkari Reporter Sep 27, 2026 115 204.7k
एअर इंडिया के पायलट पर गिरी गाज, ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट म...
Asarkari Reporter Sep 26, 2026 140 262.9k
रायपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया खौफनाक मोड़? पति ने ...
Asarkari Reporter Sep 29, 2026 111 151.1k
UP के सिद्धार्थ मिश्रा बड़ा उलटफेर कर पुरुष एकल के अंति...
Asarkari Reporter Sep 27, 2026 163 236.3k
-
Navya KhanPublic ko ab jaagna padega.7 minutes agoReplyLike (165) -
Yashaswini MalikYeh article kaafi sochne par majboor karta hai.7 minutes agoReplyLike (110) -
Neha PatelChalo ab baat aage badhegi.7 minutes agoReplyLike (151) -
Oindrila RastogiHow does this compare to similar developments in the past?7 minutes agoReplyLike (101) -
Mitali GhoshBahut hi logical point lagta hai.7 minutes agoReplyLike (190) -
Amruta PatelHow can we contribute positively towards this initiative/change?7 minutes agoReplyLike (145)