चन्द्र ग्रहण के चलते 03 मार्च को बदरी-केदार समिति के मंदिरों की पूजा व्यवस्था में बदलाव
ज्योतिर्मठ : आगामी 3 मार्च 2026 को लगने वाले चन्द्र ग्रहण के कारण श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अधीन आने वाले समस्त मंदिरों और देवालयों की पूजा व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। BKTC के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जानकारी दी कि ग्रहण के सूतक काल के दृष्टिगत 3 मार्च को प्रातः 6 बजकर 10 मिनट तक ही भोग एवं पूजा के कार्य संपन्न किए जाएंगे। इसके तत्काल बाद देव मूर्तियों को कुशा से आच्छादित कर मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे। ग्रहण काल की समाप्ति के पश्चात, उसी दिन सायं 7:00 बजे कपाट पुनः खोले जाएंगे, जिसके बाद मंदिरों का शुद्धिकरण, विशेष साफ-सफाई, भोग और आरती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह व्यवस्था नृसिंह मंदिर (ज्योतिर्मठ), योगध्यान मंदिर (पाण्डुकेश्वर), वृद्ध बदरी (अणीमठ) सहित समिति के सभी अधीनस्थ मंदिरों में प्रभावी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में दो अहम फै...
Asarkari Reporter Aug 15, 2026 116 501.8k
प्रतिकुलपति प्रो. पी.एस. राणा ने बैक्सिल गढ़वाल विश्ववि...
Asarkari Reporter Aug 16, 2026 123 501.8k
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकार...
Asarkari Reporter Aug 22, 2026 117 333.7k
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आईएसबीटी के कायाकल्प...
Asarkari Reporter Aug 18, 2026 105 473.6k
घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेट बड़ी, 23 अगस्त के ...
Asarkari Reporter Aug 18, 2026 158 501.8k
सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए, सिटी फॉ...
Asarkari Reporter Aug 21, 2026 117 360.4k
-
Falguni DesaiLog ab kuch seekh rahe hain.6 months agoReplyLike (137) -
Kavita RaniPuri details ka intezaar hai.6 months agoReplyLike (117) -
Roshni MalikKya isme koi conspiracy hai?6 months agoReplyLike (140) -
Saanvi NairAre independent bodies involved in overseeing this?6 months agoReplyLike (136) -
Manisha RastogiThis is a landmark moment!6 months agoReplyLike (111) -
Tiya KulkarniNeed clarity on the roles and responsibilities of involved parties.6 months agoReplyLike (109)