जिस युवक के खिलाफ दर्ज कराया अपहरण का मुकदमा, युवती ने उसकी के साथ कर ली शादी
Meerut Crime News: मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रोहटा रोड स्थित एक गांव से तीन जून को जिस युवक के खिलाफ युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया। युवती ने उसी युवक के साथ शादी कर ली। आज शनिवार को युवती एसएसपी आफिस पहुंची और उसने अपने बालिग होने, अपनी इच्छा से प्रेमी संग शादी करने की बात कहते हुए प्रार्थना पत्र दिया।
पुलिस युवक को तलाश रही
इस मामले में आज शनिवार सुबह युवती के परिजन और ग्रामीण थाने पहुंचे। जहां उन्होंने थाना प्रभारी से युवती को बरामद करने की मांग की। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है। रोहटा रोड स्थित एक गांव निवासी युवती तीन जून की दोपहर किसी काम से घर से निकली थी। उसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती दसवीं कक्षा पास है। उसके बाद वह घर पर रहती थी। युवती के परिजनों ने मलियाना निवासी भीम, उसके तीन साथी और एक युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
कार सवार युवक ने किया पिस्टल के बल पर अपहरण
परिजनों ने आरोप लगाया था कि युवती को कार सवार युवक पिस्टल के बल पर अपहरण करके ले गए। पुलिस लगातार युवती को तलाश कर रही थी। शनिवार सुबह युवती के परिजन और ग्रामीण कंकरखेड़ा थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह से मिले। युवती को सकुशल बरामद करने व आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की मांग की।
दोपहर में एसएसपी ऑफिस पहुंची युवती
इसके बाद दोपहर को युवती एसएसपी ऑफिस पहुंची। जहां उसने प्रार्थना पत्र सौपा। युवती ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से पुलिस को बताया कि वह बालिग है। अपनी मर्जी से उसने भीम के साथ शादी की है। शादी से उसके परिजन खुश नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को थाने ले गई। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि युवती के अपहरण का केस दर्ज कराया था। युवती के बयान दर्ज कर उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0