टिहरी झील में तूफान में फंसे 30 लोग, फ्लोटिंग हट हुए तबाह, SDRF ने किया रेस्क्यू
रैबार डेस्क: टिहरी झील में बीती रात कुदरत का भयंकर रौद्र रूप देखने को मिला।जबलपुर में हुए क्रूज बोट हादसे के बाद लोग यहां भी सहमे नजर आए। डोबरा-चांठी क्षेत्र में बीच झील में स्थित फ्लोटिंग हटमेंट पलभर में तबाह हो गए। तेज आंधी और तूफान के बीच चीख-पुकार मच गई, लेकिन SDRF टीम ने साहस का परिचय देते हुए सभी को बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
जानकारी के मुताबिक बीती रात डोबरा-चांठी क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान के कारण बीच झील में बने फ्लोटिंग हट तबाह हो गए। इससे यहां रुके कई पर्यटक बीच झील में फंस गए।
सूचना मिलते ही में SDRF पोस्ट कोटी कॉलोनी से तुरंत रवाना हुई। हालात बेहद खराब थे—तेज हवाएं, उफनती झील और अंधेरा। लेकिन टीम ने बिना समय गंवाए मोर्चा संभाला। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि कई हटमेंट तबाह हो गए हैं और करीब 30 लोग उनमें फंसे हुए हैं। हवा की तेज रफ्तार और पानी के बहाव से मुश्किलें और भी बढ़ गई।
SDRF ने त्वरित और साहसिक कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एक-एक कर करीब 25 से 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद पर्यटन विभाग की
बोट की मदद से सभी को सुरक्षित कोटी कॉलोनी पहुंचाया गया। अगर SDRF टीम समय पर नहीं पहुंचती, तो यह हादसा बड़ी त्रासदी में बदल सकता था। टीम की सतर्कता और बहादुरी ने कई परिवारों को उजड़ने से बचा लिया।
The post टिहरी झील में तूफान में फंसे 30 लोग, फ्लोटिंग हट हुए तबाह, SDRF ने किया रेस्क्यू appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
60 वर्ष की महिलाएं करेंगी रोडवेज बसों में मुफ्त सफर, 10...
Asarkari Reporter Aug 29, 2026 144 501.8k
-
Amruta BhattIs mudde par jaagrukta (awareness) failaana bahut zaroori hai.4 months agoReplyLike (172) -
Amruta PatelSharing this crucial update for wider reach.4 months agoReplyLike (159) -
Monika SharmaKya hum is baare mein aur jaan sakte hain?4 months agoReplyLike (128) -
Reema ShahThis motivates me to learn more about the subject.4 months agoReplyLike (96) -
Harshita BhardwajWord-of-mouth communication can be powerful here.4 months agoReplyLike (136) -
Sakshi YadavThis is really shocking news.4 months agoReplyLike (92)