देहरादून, मसूरी क्षेत्रान्तर्गत हाथीपांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ, उत्तराखंड ने किया 02 का रेस्क्यू
देहरादून, मसूरी क्षेत्रान्तर्गत हाथीपांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ, उत्तराखंड ने किया 02 का रेस्क्यू
आज दिनांक 20 मार्च 2026 को CCR देहरादून/आपदा कंट्रोल रूम, देहरादून से सूचना प्राप्त हुई कि मसूरी के हाथीपांव पैदल मार्ग के निकट एक वाहन खाई में गिर गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की तत्काल आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर सहस्त्रधारा से अपर उप निरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें खाई में गिरे एक युवक एवं एक युवती को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दोनों को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। घायलों की पहचान भार्गव शर्मा (24 वर्ष), निवासी पंडितवाड़ी, देहरादून एवं दिशा रावल (24 वर्ष), निवासी प्रेमनगर, देहरादून के रूप में हुई है।
रेस्क्यू के दौरान जानकारी मिली कि वाहन में एक अन्य युवक भी सवार था। टीम द्वारा गहन सर्चिंग के दौरान पाया गया कि उक्त युवक वाहन एवं चट्टान के बीच फंसा हुआ है तथा वाहन खाई में अत्यंत जोखिमपूर्ण स्थिति में लटका हुआ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा क्रेन की व्यवस्था की जा रही है। एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर मौजूद रहकर रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई है।
The post देहरादून, मसूरी क्षेत्रान्तर्गत हाथीपांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ, उत्तराखंड ने किया 02 का रेस्क्यू appeared first on Uttarakhand Tak.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंड...
Asarkari Reporter Oct 23, 2026 122 411.7k
रामनगर के सांवल्दे में भीषण सड़क हादसा, बाइक-स्कूटी की ...
Asarkari Reporter Oct 27, 2026 139 238.7k
दीपावली पर प्रदूषण रोकने के लिए तकनीक का सहारा, पॉल्यूश...
Asarkari Reporter Oct 20, 2026 111 501.8k
महिला अंडर-19: उत्तराखंड की बेटियों का शानदार प्रदर्शन,...
Asarkari Reporter Oct 17, 2026 139 501.8k
-
Neha SenYeh ek achhi shuruaat hai.7 months agoReplyLike (170) -
Himani KhanBas yeh dekh kar dil khush ho gaya.7 months agoReplyLike (93) -
Falguni NaiduThis could be the beginning of a larger trend.7 months agoReplyLike (189) -
Jaya VyasAb samay hai kuch badalne ka.7 months agoReplyLike (127) -
Deepti TiwariIska aam nagrik ke rozmarra ke jeevan par kya asar padega?7 months agoReplyLike (96) -
Asha NairThis development opens up new avenues for exploration.7 months agoReplyLike (97)