देहरादून में सरेआम युवती के गले पर चापड़ से वार कर की हत्या, कोर्ट पहुंचा हत्यारा तो वकीलों ने पीट डाला
देहरादून। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र मच्छी बाजार में सरफिरे ने सरेआम युवती के गले पर चापड़ से वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपित को अरेस्ट कर लिया गया? जब पुलिस ने युवक को कोर्ट में ले गई तो वहां वकीलों ने उसकी पिटाई कर दी।
सोमवार को हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड की जांच में पता चला कि युवती व आरोपित लंबे समय से एक दूसरे को जानते थे, लेकिन बीच में युवती ने उससे बात करनी बंद कर दी। आरोपित लगातार युवती का पीछा करता रहा और जान से मारने की धमकी देने लगा।
युवती ने खुड़बुड़ा पुलिस चौकी में शिकायत भी दी थी। सोमवार को आरोपित घर से चापड़ लेकर आया और भीड़भाड़ के बीच ही युवती पर चापड़ से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपित आकाश कुमार निवासी मन्नुगंज खुड़बुड़ा मोहल्ला को गिरफ्तार कर लिया, उसके पास से घटना में इस्तेमाल चापड़ भी बरामद कर ली।
वकीलों ने घेरकर पीटा
गुंजन हत्याकांड के आरोपित आकाश कुमार को कोर्ट में पेश किया गया तो अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपित को वकीलों ने न्यायालय परिसर में घेरकर पीट दिया।
पुलिस किसी तरह उसे बचाकर भीतर ले गई। युवती की नृशंस हत्या ने समाज के हर तबके में गुस्सा भर दिया है, और अधिवक्ताओं की नाराजगी ने साफ कर दिया है कि जनता पुलिस की सुस्ती से बेहद आहत है। आरोपित को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
The post देहरादून में सरेआम युवती के गले पर चापड़ से वार कर की हत्या, कोर्ट पहुंचा हत्यारा तो वकीलों ने पीट डाला appeared first on .
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
धामी कैबिनेट: इंटर्न डॉक्टरों के लिए आई खुशखबरी, 10 प्र...
Asarkari Reporter Sep 11, 2026 162 295.6k
हिन्दी का भारत क़ी राजभाषा से राष्ट्रभाषा का सपना क्यों ...
Asarkari Reporter Sep 13, 2026 113 208.8k
ईएसजी, क्लाइमेट एक्शन और नेट जीरो में रिलायंस जियो का ड...
Asarkari Reporter Sep 13, 2026 111 240.9k
-
Ankita RoyWhat technological advancements could influence this further?7 months agoReplyLike (91) -
Priyanka AroraIs there a pilot phase planned before full rollout?7 months agoReplyLike (160) -
Gauri JoshiLet's make sure our communities are aware of this.7 months agoReplyLike (168) -
Shalini DasAisa kaise ho sakta hai?7 months agoReplyLike (163) -
Oindrila RastogiUnderstanding the eligibility criteria (if any) is the first step.7 months agoReplyLike (133) -
Amrita SenHow can technology ensure transparency and reduce manual intervention?7 months agoReplyLike (162)