पंचतत्व में विलीन हुआ जनरल खंडूड़ी का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

May 21, 2026 - 00:30
 97  5.1k
पंचतत्व में विलीन हुआ जनरल खंडूड़ी का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

रैबार डेस्क: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सेवानिवृत्त मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पर सेना और पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हुआ, माहौल गमगीन हो उठा और हर आंख नम दिखाई दी।

मेजर जनरल खंडूरी की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। “जनरल खंडूरी अमर रहें” के नारों के बीच लोगों ने उन्हें एक ईमानदार, कर्मठ और जनहितैषी नेता के रूप में याद किया।

अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, मंत्री गणेश जोशी समेत कई जनप्रतिनिधि, सैन्य अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे। सभी ने खंडूरी के सार्वजनिक जीवन और राज्य निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी ने अपने अनुशासित जीवन, ईमानदार कार्यशैली और विकासवादी सोच से उत्तराखंड की राजनीति में एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि राज्य उनके योगदान को सदैव याद रखेगा।

मेजर जनरल खंडूरी भारतीय सेना में अपनी सेवाओं के साथ-साथ उत्तराखंड की राजनीति में भी साफ-सुथरी छवि और विकास कार्यों के लिए जाने जाते रहे। सड़क, शिक्षा और सुशासन को लेकर उनके प्रयासों को आज भी लोग याद करते हैं। उनकी अंतिम विदाई में उमड़ी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि वे केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि जनता के दिलों में बसने वाले जननायक थे।

सीएम धामी ने दिया कंधा

पूर्व सीएम मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेहद भावुक नजर आए। जनरल खंडूड़ी के निधन की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री धामी ना सिर्फ छत्तीसगढ़ से तत्काल देहरादून लौटे बल्कि बुधवार को हरिद्वार में सम्प्पन अंतेष्टि में भी शामिल हुए।

temple की फ़ोटो हो सकती है

मंगलवार को जब जनरल बीसी खंडूडी का निधन हुआ तो उस समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छत्तीसगढ़ के बस्तर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल हो रहे थे। शोक समाचार मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, तत्काल देहरादून के लिए रवाना हुए। यहां उन्होंने सीधे बंसत विहार स्थित जनरल खंडूडी के आवास का रुख कर, उन्हें भावभीनी श्रद्धासुमन अर्पित किए, साथ ही शोकाकुल परिवार का भी ढाढस बंधाया। शोकाकुल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार सुबह भी जनरल बीसी खंडूडी के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्थिव शरीर को पुष्प अर्पित करने के साथ ही कंधा भी दिया। इसके बाद वो शव यात्रा के साथ भाजपा मुख्यालय पहुंचे, साथ ही हरिद्वार में आयोजित अंतेष्टि में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री इस दौरान बेहद भावुक और गमगीन नजर आए।

उपराष्ट्रपति ने भी दी श्रद्दांजलि

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। देहरादून उनके आवास पर पहुंचकर उपराष्ट्रपति ने श्रद्धांजलि दी। उपराष्ट्रपति आज सुबह खंडूड़ी को श्रद्धांजलि देने उनके बसंत विहार स्थित घर पहुंचे। यहां उन्होंने उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी। बीती 17 जनवरी को देहरादून आए उप राष्ट्रपति ने आवास पहुंचकर खंडूड़ी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना था। इस दौरान उन्होंने लोकसभा में पूर्व सहकर्मी के रूप में अपने संबंधों को याद किया था।

The post पंचतत्व में विलीन हुआ जनरल खंडूड़ी का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई appeared first on Uttarakhand Raibar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0