पुलिस महकमे में बंपर तबादले, कई उप निरीक्षकों और अपर उपनिरीक्षकों को किया गया इधर उधर

Nov 1, 2026 - 00:30
 157  3.7k
पुलिस महकमे में बंपर तबादले, कई उप निरीक्षकों और अपर उपनिरीक्षकों को किया गया इधर उधर

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है. एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से 22 उप निरीक्षकों (दरोगा) व 6 अपर उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है. साथ ही उन्होंने स्थानांतरित सभी उप निरीक्षकों को नई तैनाती पर जल्द ज्वाइन करने के आदेश दिए हैं. वहीं एसएसपी ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को कानून व्यवस्था और कामकाज के आधार पर इधर उधर किया है.

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है. एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने रातों-रात 22 उप निरीक्षकों (दरोगा) के तबादले कर दिए हैं. साथ ही 6 अपर उपनिरीक्षक का भी ट्रांसफर हुआ है. एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा सभी को तत्काल नई जगह ज्वाइन करने के आदेश दिए गए हैं. एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया है कि कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 22 उप निरीक्षक और 6 अपर उप निरीक्षक का फेरबदल किया गया है.

इन पुलिस अधिकारियों को किया गया इधर-उधर

उपनिरीक्षक विवेक भंडारी को आशारोड़ी चौकी क्लेमेनटाउन थाना से थाना सहसपुर में वरिष्ठ उप निरीक्षक भेजा गया
उपनिरीक्षक संदीप पंवार को चौकी प्रभारी साहिया थाना कालसी से सेलाकुई में वरिष्ठ उप निरीक्षक भेजा गया
उपनिरीक्षक अरविंद पंवार को चौकी प्रभारी कुठाल गेट थाना राजपुर से चौकी प्रभारी आशारोड़ी चौकी क्लेमेनटाउन थाना भेजा गया
उपनिरीक्षक अश्वनी बलोनी को आराघर चौकी से ऋषिकेश त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी भेजा गया
उपनिरीक्षक विनेश कुमार को चौकी प्रभारी त्रिवेणीघाट थाना ऋषिकेश से आराघर चौकी प्रभारी थाना डालनवाला भेजा गया
उपनिरीक्षक रविंद्र नेगी को एसएसपी कैंप कार्यालय से हर्रावाला चौकी प्रभारी भेजा गया.
उपनिरीक्षक दलिंद्र सिंह को थाना नेहरू कॉलोनी से चौकी प्रभारी कुठाल गेट थाना राजपुर भेजा गया
उपनिरीक्षक विकसित पंवार को थाना ऋषिकेश से चौकी प्रभारी मयूर विहार थाना रायपुर भेजा गया
उपनिरीक्षक सुमित चौधरी को चौकी प्रभारी श्यामपुर थाना ऋषिकेश से चौकी प्रभारी लालतप्पड़ थाना डोईवाला भेजा गया
उपनिरीक्षक कवीन्द्र राणा को थाना डोईवाला से चौकी प्रभारी श्यामपुर थाना ऋषिकेश भेजा गया
उपनिरीक्षक हेमा बिष्ट को थाना कालसी से चौकी प्रभारी साहिया थाना कालसी भेजा गया
उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार पुंडीर को थाना पटेल नगर से चौकी प्रभारी बालावाला थाना रायपुर भेजा गया
उपनिरीक्षक आदित्य सैनी को चौकी प्रभारी लालतप्पड़ थाना डोईवाला से थाना ऋषिकेश भेजा गया
उपनिरीक्षक दीपक गैरोला को चौकी प्रभारी हर्रावाला थाना डोईवाला से थाना पटेलनगर भेजा गया
उपनिरीक्षक राज नारायण को थाना डोईवाला से थाना मसूरी भेजा गया
उपनिरीक्षक शाहिल वरिष्ठ को चौकी प्रभारी बालावाला थाना रायपुर से थाना ऋषिकेश भेजा गया
उपनिरीक्षक नीरज त्यागी को थाना सहसपुर से थाना नेहरू कॉलोनी भेजा गया
उपनिरीक्षक कुलवंत सिंह को पुलिस लाइन से एसआईएस (SIS) शाखा भेजा गया
उपनिरीक्षक देवेश को पुलिस लाइन से थाना डोईवाला भेजा गया
उपनिरीक्षक लष्मी प्रसाद को थाना नेहरू कॉलोनी से थाना सहसपुर भेजा गया
उपनिरीक्षक मनोज कुमार को थाना डोईवाला से थाना रायवाला भेजा गया
उपनिरीक्षक सुशील बलूनी को थाना रायपुर से थाना पटेल नगर भेजा गया
अपर उपनिरीक्षक सुनील रावत को थाना रायपुर से थाना नेहरू कॉलोनी भेजा गया
अपर उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र को थाना रानीपोखरी से थाना रायपुर भेजा गया
अपर उपनिरीक्षक शैलेंद्र कंडवाल को थाना क्लेमेनटाउन से नगर कोतवाली भेजा गया
अपर उपनिरीक्षक बिजेंद्र ठाकुर को थाना चकराता से थाना विकासनगर भेजा गया
अपर उपनिरीक्षक जसपाल गुसाई को थाना सहसपुर से थाना ऋषिकेश भेजा गया
अपर उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह को थाना रायपुर से थाना कैंट भेजा गया

The post पुलिस महकमे में बंपर तबादले, कई उप निरीक्षकों और अपर उपनिरीक्षकों को किया गया इधर उधर appeared first on .

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0