पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद खंडूरी का हालचाल जानने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी व पूर्व मेयर हेमलता नेगी
देहरादून : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता मेजर जनरल भुवन चंद खंडूरी के स्वास्थ्य को लेकर जनप्रतिनिधियों ने चिंता जताई। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और कोटद्वार की प्रथम महापौर हेमलता नेगी ने देहरादून स्थित अस्पताल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना।
उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी एवं कोटद्वार की प्रथम महापौर हेमलता नेगी ने देहरादून स्थित अस्पताल में भर्ती उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मेजर जनरल भुवन चंद खंडूरी का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपस्थित उनके सुपुत्र मनीष खंडूरी से मुलाकात कर परिवार का हौसला बढ़ाया और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की।
पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि मेजर जनरल खंडूरी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, केंद्र सरकार में मंत्री के रूप में देश सेवा तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश को सुशासन और विकास की नई दिशा दी है। उनका सरल व्यक्तित्व, ईमानदार छवि और अनुशासित जीवन जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है। दोनों जनप्रतिनिधियों ने ईश्वर से मेजर जनरल खंडूरी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
रानीपोखरी मौजा में रात्रि चौपाल आयोजित, एडीएम केके मिश्...
Asarkari Reporter Oct 24, 2026 146 285.4k
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर एमडीडीए का कड़ा ए...
Asarkari Reporter Oct 25, 2026 137 225.5k
मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर नरेंद्र नगर में पार्कि...
Asarkari Reporter Oct 15, 2026 107 501.8k
एमडीडीए का बड़ा एक्शन – पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनिय...
Asarkari Reporter Oct 22, 2026 133 371.9k
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से विकसित ...
Asarkari Reporter Oct 27, 2026 123 171.3k
-
Indira BasuAapka article dil ko choo gaya!6 months agoReplyLike (99) -
Bhavana ShuklaKaash sab log aise sochte!6 months agoReplyLike (126) -
Ankita SinhaPositive change ki shuruaat lagti hai.6 months agoReplyLike (108) -
Pallavi GhoshPublic trust is built on transparency and timely information.6 months agoReplyLike (117) -
Yashaswini NairHow might this impact future policies or decisions in this sector?6 months agoReplyLike (149) -
Shweta SaxenaBahut hi factual article hai.6 months agoReplyLike (118)