बच्चों का स्कूलों में प्रवेश करें सुनिश्चित : अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति करें जागरूक :-रामशरण जाटव, प्रबंधक

Apr 4, 2026 - 09:30
 156  183.6k
बच्चों का स्कूलों में प्रवेश करें सुनिश्चित : अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति करें जागरूक :-रामशरण जाटव, प्रबंधक

*स्कूल चलो अभियान के तहत डा अम्बेडकर विद्यालय हसूपुरा ने आयोजित की जागरूकता रैली

*सेवानिवृत्त पर प्रधानाध्यापक रामस्वरूप जाटव को दी गई भावभीनी विदाई

उरई (जालौन)-बेसिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत डा. अम्बेडकर प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय, हसूपुरा (विकास खंड नदीगांव) में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर अभिभावकों को बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया।

रैली का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक रामशरण जाटव ने किया। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे 15 अप्रैल तक घर-घर जाकर अधिक से अधिक बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाएं और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करें।

रैली के समापन के बाद विद्यालय परिसर में प्रभारी प्रधानाध्यापक रामस्वरूप जाटव के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान चित्रांगन पांडेय ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने रामस्वरूप जाटव के शिक्षा क्षेत्र में योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ, जिसमें संजय अज्ञानी और ओमप्रकाश बब्लू ने शैक्षिक एवं विदाई गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावुक बना दिया। कार्यक्रम का संचालन राजेश जाटव एडवोकेट ने किया, जिन्होंने अपने विचारों के माध्यम से शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर शिक्षाविद श्याम शर्मा, अरविन्द गुर्जर, महेशचंद्र पांडेय, इन्द्रजीत सिंह कुशवाहा, प्रांशु कुशवाहा, राजीव कुमार जाटव सहित कई शिक्षक, अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

The post बच्चों का स्कूलों में प्रवेश करें सुनिश्चित : अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति करें जागरूक :-रामशरण जाटव, प्रबंधक appeared first on .

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0