बच्चों पर गर्मी और हीट स्ट्रोक का खतरा, देहरादून में कल स्कूल बंद रखने का आदेश
रैबार डेस्क: प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी और लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। सोमवार 27 अप्रैल को 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और NDMA के अलर्ट के अनुसार देहरादून में इन दिनों अत्यधिक तापमान और लू की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने 27 अप्रैल को भी भीषण गर्मी जारी रहने की चेतावनी दी है। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई है। विशेष रूप से हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट पर रखते हुए सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
The post बच्चों पर गर्मी और हीट स्ट्रोक का खतरा, देहरादून में कल स्कूल बंद रखने का आदेश appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी: आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गिर...
Asarkari Reporter Jul 14, 2026 117 501.8k
अल्मोड़ा में बंदरों का आतंक, बुजुर्ग दिव्यांग को घर में...
Asarkari Reporter Jul 18, 2026 101 337.3k
लालढांग चिल्लरखाल मार्ग से अब गुजर सकेंगे सभी तरह के वा...
Asarkari Reporter Jul 14, 2026 104 501.8k
गढ़वाल कुमाऊं को जोड़ रही नई एक्सप्रेस ट्रेन, रामनगर-दे...
Asarkari Reporter Jul 19, 2026 114 310.1k
स्वास्थ्यमंत्री के घर के बाहर नर्सिंग अभ्यर्थियों ने कि...
Asarkari Reporter Jul 23, 2026 144 137.1k
-
Ritika MehtaThis portal plays a key role in informing citizens.3 months agoReplyLike (114) -
Jahnavi BhattPerformance metrics should be publicly available.3 months agoReplyLike (154) -
Veena JoshiFacts check kiye bina comment nahi karna chahiye.3 months agoReplyLike (106) -
Ankita GhoshEffective governance requires clear communication like this.3 months agoReplyLike (129) -
Garima BhattKoi specific criteria ya eligibility hai jise dhyaan mein rakhna hai?3 months agoReplyLike (186) -
Sarita ThakurYeh kaafi unexpected tha.3 months agoReplyLike (143)